{"_id":"5d1386af8ebc3e3c683e8149","slug":"22-year-old-girl-of-firozpur-drown-into-sea-while-taking-selfie-in-canada","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेल्फी लेते समय हुआ कुछ ऐसा कि युवती की चली गई जान, ढाई साल पहले गई थी कनाडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेल्फी लेते समय हुआ कुछ ऐसा कि युवती की चली गई जान, ढाई साल पहले गई थी कनाडा
Wed, 26 Jun 2019 08:27 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 26 Jun 2019 08:27 PM IST
विज्ञापन
सर्बजिंदर कौर की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
कनाडा में 22 साल की एक युवती सेल्फी लेते वक्त समुद्र में डूब गई। फिरोजशाह निवासी 22 वर्षीय सर्बजिंदर कौर ढाई साल पहले कनाडा स्टडी वीजा पर गई थी। कॉलेज टूर पर बरेपटन घूमने गई और सेल्फी लेते समय पैर फिसलने से समुद्र में डूबकर उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सर्बजिंदर कौर का गुरुवार को कनाडा में ही अंतिम संस्कार किया जाएगा। मौत की खबर मिलने पर फिरोजशाह में रहने वाले दादा और परिवार के अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
दादा सर्बजीत सिंह ने बताया कि ढाई साल पहले कनाडा में पढ़ने के लिए सर्बजिंदर कौर को स्टडी वीजा पर भेजा था। तीन सेमेस्टर कर चुकी थी और चौथा सेमेस्टर चल रहा था। उसे कनाडा भेजने में तीस लाख रुपये का खर्च आया था। दादा ने बताया कि कॉलेज का टूर विद्यार्थियों को लेकर बरेपटन गया था।
विज्ञापन
वहां पर सर्बजिंदर कौर सेल्फी ले रही थी कि उसका अचानक पैर फिसल गया और समुद्र में गिरने से डूबकर मौत हो गई। ढाई घंटे बाद सर्बजिंदर कौर का शव समुद्र से निकाला गया। दादा ने बताया कि सर्बजिंदर कौर की चार माह पहले तबीयत ठीक नहीं थी।
उसे देखने के लिए उसकी मां-बाप कनाडा गए थे। सर्बजीत की तीन बहनें और एक छोटा भाई भी कनाडा में ही रहते हैं। सर्बजिंदर कौर का गुरुवार को कनाडा में ही अंतिम संस्कार किया जाएगा।