{"_id":"5e2412908ebc3e4b2f08882b","slug":"22-pak-drones-seen-in-five-months-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में पांच माह में दिखे 22 पाकिस्तानी ड्रोन, सीमा पर बढ़ी बीएसएफ और पुलिस की चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में पांच माह में दिखे 22 पाकिस्तानी ड्रोन, सीमा पर बढ़ी बीएसएफ और पुलिस की चिंता
Sun, 19 Jan 2020 02:22 PM IST
ajay kumar
अनिल कुमार, फिरोजपुर (पंजाब)
अनिल कुमार, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 19 Jan 2020 02:22 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे भारतीय क्षेत्रों के ऊपर पाक ड्रोनों के मंडराने से बीएसएफ और पुलिस के अधिकारियों की नींद उड़ गई है। पांच माह के भीतर करीब 22 ड्रोनों ने पाक के गांवों से उड़ान भरी और भारतीय सीमांत गांवों के ऊपर मंडराते देखे गए। ये ड्रोन कहां क्या फेंक गए इसके बारे में बीएसएफ और पुलिस के अधिकारी कोई सुराग नहीं लगा पाए हैं। सिर्फ तरनतारन में ड्रोन के जरिए हथियार फेंकने का एक मामला सामने आया है।
विज्ञापन
भारत-पाक सीमा से सटे भारतीय क्षेत्र फाजिल्का, फिरोजपुर, तरनतारन और अजनाला में अगस्त से पाक ड्रोन देखे गए। पाक ड्रोन अगस्त, सितंबर, अक्तूबर और जनवरी में उक्त क्षेत्र में देखे गए। इसके बाद बीएसएफ और पुलिस अधिकारियों ने सीमांत गांवों के खेतों व संदिग्ध लोगों के घरों में सर्च अभियान चलाया लेकिन कुछ बरामद नहीं हुआ।
विज्ञापन
खुफिया सूत्रों ने बताया कि पाक तस्करों ने हेरोइन के पैकेट एक किलो के बजाय अब ढाई सौ ग्राम के तैयार किए हैं, ताकि ड्रोन उन्हें उठा सके। जानकारों के मुताबिक पांच अगस्त को पाक ड्रोन के जरिए हथियार फेंकने की जानकारी मिली थी। उसके बाद से ड्रोनों पर नजर रखना शुरू कर दिया गया था। 25 सितंबर को तरनतारन से नष्ट किया हुआ एक ड्रोन मिला।
विज्ञापन
एक अक्तूबर को फाजिल्का के क्षेत्र में पाक ड्रोन मंडराते हुए देखा गया। इसके बाद दस अक्तूबर को फिरोजपुर के हुसैनीवाला बार्डर से सटे सीमांत गांवों में दो ड्रोन, सितंबर में फिरोजपुर में छह ड्रोनों के अलावा तरनतारन, अजनाला में कई बार ड्रोन देखे गए हैं। तस्करों के बढ़िया किस्म के ड्रोन है, जो भारी भरकम सामग्री उठाकर उड़ान भर सकते हैं। इन ड्रोनों के कारण बीएसएफ और पंजाब पुलिस के अधिकारी खासा परेशान हैं, पुलिस ने तो कई तस्करों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की है लेकिन कोई खास लाभ नहीं हुआ है।