{"_id":"5c1d11debdec2256e27b7daf","slug":"22-bombs-found-from-step-well-in-pathankot","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहा समझ मजदूरों ने फेंका, जांच में निकले पिन लगे 22 बम...इलाके में दहशत, पढ़ें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहा समझ मजदूरों ने फेंका, जांच में निकले पिन लगे 22 बम...इलाके में दहशत, पढ़ें पूरा मामला
Fri, 21 Dec 2018 09:49 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 21 Dec 2018 09:49 PM IST
विज्ञापन
बावड़ी की खुदाई में निकले बम
बावड़ी की खुदाई कर रहे मजदूरों की जंग लगे 22 बम मिले। इसके बाद सभी मजदूरों में दहशत फैल गई। जानकारों की माने तो यह हैंड ग्रेनेड या रॉकेट बम हो सकते हैं। बम पंजाब के पठानकोट के मोहल्ला काजीपुर में मिले। यहां के राधा-कृष्ण मंदिर की बावड़ी की खुदाई हो रही थी। मंदिर का इतिहास 200 साल से भी पुराना है। यहां काफी पुरानी कुदरती बावड़ियां बनी हुई हैं। नौ दिसंबर को कुछ शरारती तत्वों ने बावड़ी को मिट्टी से भर दिया था।
विज्ञापन
धार्मिक संस्थाओं के विरोध के बाद इसे साफ करने का काम चल रहा था। शुक्रवार देर शाम इनमें से जब पहली बमनुमा चीज दिखाई दी तो मजदूरों ने इसे लोहे का टुकड़ा समझा और दूर फेंक दिया। उसके बाद एक-एक कर ऐसे 22 टुकड़े निकले तो उन्हें शक हुआ। लोगों ने गौर से देखा तो कुछ में पिन लगी थी।
विज्ञापन
बावड़ी का दोबारा निर्माण करवा रहे लक्ष्मी कला मंदिर के प्रधान राजकुमार काका ने बताया कि शक होने पर उन्होंने एसएसपी पठानकोट विवेकशील सोनी को इसके बारे में जानकारी दी। फिलहाल इन्हें थाना डिवीजन नंबर 1 की पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। लोगों का कहना है कि हो सकता है कि 1984 दंगों के दौरान किसी ने इन्हें बावड़ी में फेंक दिया होगा।
विज्ञापन