{"_id":"579d02554f1c1b704721eac9","slug":"218-unit-blood-collected-by-thailesimic-children-welfare-association-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजीआई में थैलेसीमिक पीड़ितों के लिए 218 यूनिट ब्लड इकट्ठा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजीआई में थैलेसीमिक पीड़ितों के लिए 218 यूनिट ब्लड इकट्ठा
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Updated Sun, 31 Jul 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ पीजीआई का ब्लड डोनेशन कैंप
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थैलेसीमिक चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से पीजीआई के जाकिर हाल में शनिवार को ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया। एसोसिएशन के 157वें कैंप में 218 यूनिट ब्लड इकट्ठा किया गया। कैंप का उद्घाटन गुप्ता बिल्डर्स एंड प्रमोटर्स के डायरेक्टर अनुपम गुप्ता ने किया। उन्होंने एसोसिएशन की तारीफ करते हुए कहा कि इतने मरीजों को संभालना आसान काम नहीं है।
एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी राजेंद्र कालरा ने बताया कि वे हर साल 430 थैलेसीमिक पीड़ितों के लिए आठ से नौ हजार यूनिट ब्लड इकट्ठा करते हैं। पीड़ितों को हर दूसरे या तीसरे हफ्ते में ब्लड की जरूरत पड़ती है। गर्मियों के सीजन में सात कैंप आयोजित किए गए। एक कैंप जीएमसीएच-32 में और बाकी सभी कैंप पीजीआई में आयोजित किए गए। उन्होंने कहा कि थैलेसीमिक बच्चों को रक्त के अलावा कई दवाओं की जरूरत पड़ती है, जो काफी महंगी होती है। मरीजों की आर्थिक मदद के लिए भी उन्होनें शहरवासियों से अपील की है।