{"_id":"623c42488cb4b84f140be4ec5d76cdda","slug":"215-prisoners-have-not-surrendered","type":"story","status":"publish","title_hn":"215 कैदियों ने नहीं किया सरेंडर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
215 कैदियों ने नहीं किया सरेंडर
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 12 Nov 2013 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा की विभिन्न जेलों से पैरोल पर गए 215 कैदियों ने अभी तक सरेंडर नहीं किया है। हरियाणा के एडिशनल आईजी जेल जगजीत सिंह ने हाईकोर्ट में पेश किए हलफनामे में यह जानकारी दी है।
विज्ञापन
हलफनामे में कहा गया कि फरार कैदियों की धरपकड़ के प्रयास तेज चल रहे हैं।
मंगलवार को एफिडेविट को रिकार्ड में लेकर चीफ जस्टिस संजय किशन कौल एवं जस्टिस एजी मसीह ने कहा कि कैदियों के संबंध में हरियाणा सरकार कैदियों के पेरोल पर जाने पर अपने स्तर पर फैसला ले, नहीं तो हाईकोर्ट इस पर खुद कोई कड़ा फैसला लेना पड़ सकता है।
विज्ञापन
हाईकोर्ट में दाखिल जनहित याचिका में हरियाणा गुड कंडक्ट प्रीजनर्स (टेंपरेरी रिलीज), एक्ट 1988 का हवाला देते हुए कहा गया है कि अच्छे आचरण वाले कैदियों को पेरोल पर नहीं भेजा जा रहा।
विज्ञापन
आपात स्थितियों में ही कैदियों को महज 48 घंटे के लिए बाहर निकाला जाता है। इससे कैदी आम समाज से नहीं जुड़ पा रहे हैं।
नतीजतन, जेल की सजा भुगतने के बावजूद उनको आपराधिक कृत्यों से दूर नहीं किया जा पा रहा। याचिका में हाईकोर्ट से आग्रह किया गया है कि इस संबंध में कोई उचित दिशा निर्देश जारी किए जाएं।