फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Amar Ujala Foundation: 214 people donated blood

चंडीगढ़: अमर उजाला फाउंडेशन के शिविर में 214 लोगों ने किया रक्तदान

Mon, 27 Jul 2020 02:57 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 27 Jul 2020 02:57 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Foundation: 214 people donated blood
लोगों ने किया रक्तदान। - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड युवा मंच ने अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से रविवार को कारगिल विजय दिवस पर 27वां रक्तदान शिविर का आयोजन किया। सेक्टर-29 स्थित गढ़वाल भवन में आयोजित इस शिविर में 214 रक्तदानियों ने रक्तदान किया। इस दौरान सभी रक्तदानियों को सम्मानित भी किया गया। इस दौरान कोरोना के संक्रमण को देखते हुए शिविर में सामाजिक दूरी का पूरा ख्याल रखा गया।

विज्ञापन


मंच के अध्यक्ष धर्मपाल रावत ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान जिन लोंगों ने रक्तदान किया था, उन्हें भी रविवार को सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि एलआईसी के सीनियर डिवीजनल मैनेजर जोगिंदर कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इसके अलावा पीएनबी के सर्किल हेड सुधीर अग्रवाल और सेक्टर-22 के एसबीआई ब्रांच के मुख्य प्रबंधक तन्वी अग्रवाल विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान विजय शर्मा द्वारा मंच के माध्यम से धनास के एक जरूरतमंद व्यक्ति को व्हीलचेयर प्रदान किया गया।
विज्ञापन


शिविर में उत्तराखंड से जुड़े तीन पार्षद गुरबख्श रावत, हीरा नेगी और शक्ति प्रकाश देवशाली के अलावा उत्तराखंड की सभी सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। पीजीआई के डाक्टरों की टीम और स्टाफ की देखरेख में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। मंच के पदाधिकारियों गणेश रावत, गौरव बिजल्वान, प्रकाश गुसाईं, संतोष रौतेला, देवेंद्र नयाल ने बताया कि रक्तदान के दौरान सामाजिक दूरी का पूरा पालन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी लोगों को एंट्री प्वाइंट पर ही थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही अंदर आने की इजाजत दी गई। सेंसर युक्त सैनिटाइजर से लोगों ने अपने हाथों को सैनिटाइज किया। इसके अलावा जो भी रक्तदाता रक्तदान के लिए बेड पर जाते, उससे पहले बेड को सैनिटाइज किया जाता। रक्तदानियों को सैनिटाइजर भी प्रदान किया गया। संस्था के कन्वीनर राजेंद्र नौडियाल, रतन असवाल, प्रदीप सुंदरियाल भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed