फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   21 vehicles burnt due to fire breaks in Ludhiana of Punjab

लुधियाना में हादसा: थाने के बाहर बेकाबू ट्रैक्टर ट्राली खंभे से टकराई, आग लगने से 21 वाहन जले

Mon, 31 May 2021 07:29 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Mon, 31 May 2021 07:29 PM IST
सार

तेज रफ्तार बस ने ट्रैक्टर को टक्कर मारी जिसके बाद ट्राली में लदी पराली में हाईटेंशन तार से उठी चिंगारी से आग लग गई। थाने के बाहर खड़े 20 वाहन जल गए। दमकल की चार गाड़ी आग बुझाने में जुटी रहीं।

विज्ञापन
21 vehicles burnt due to fire breaks in Ludhiana of Punjab
वाहनों में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लुधियाना के बस्ती जोधेवाल थाने के बाहर एक तेज रफ्तार बस ने ओवरटेक के चक्कर में पराली से लदी ट्रैक्टर ट्राली को टक्कर मार दी। जिसके बाद ट्रैक्टर ट्राली बेकाबू होकर थाने के सामने बिजली के खंभे से टकरा गई। ऊपर हाईटेंशन तार से उठी चिंगारी सीधे ट्राली पर लदी पराली पर जा गिरी। जिससे पराली में आग लग गई। आग धीरे-धीरे भयंकर रूप से फैल गई। 

विज्ञापन


यह देख थाने के मुलाजिम भागकर बाहर आए। उन्होंने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन आग इतनी फैल गई कि पुलिस द्वारा जब्त वाहन भी आग की चपेट में आ गए। सूचना के बाद एक-एक कर चार फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंचीं। आग लगने से पुलिस ने जालंधर की तरफ जाने वाले ट्रैफिक को रोक दिया। जिस कारण करीब दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया। 
विज्ञापन


पुलिस ने वाहनों को पीछे करवाकर आग पर काबू पाया। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान ट्रैक्टर ट्राली समेत 21 वाहन जल गए, जिसमें तीन कारें, एक टैंपो और 16 बाइक भी शामिल हैं। थाना बस्ती जोधेवाल के प्रभारी इंस्पेक्टर मोहम्मद जमील ने बताया कि सोमवार की सुबह करीब 10 बजे खन्ना की तरफ से एक व्यक्ति ट्रैक्टर ट्राली पर पराली लाद कर नकोदर की तरफ जा रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जब वह थाने के पास पहुंचा तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार बस ने उसे ओवरटेक करने की कोशिश की। इसी दौरान बस ने ट्रैक्टर ट्राली को टक्कर मार दी। जिससे ट्रैक्टर चालक संतुलन खो बैठा और उसका ट्रैक्टर सीधे खंभे से जा टकराया, जिससे ऊपर से गुजरने वाली हाईटेंशन तार से निकली चिंगारी से पराली में आग भड़क गई। 

फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को भी बुलाया गया लेकिन आग तेजी से फैली और आसपास खड़े वाहनों को चपेट में ले लिया। पुलिस ने क्रेन की मदद से वाहनों को बाहर खींचना शुरू किया लेकिन ट्रैक्टर ट्राली समेत करीब 21 वाहन जल गए। इंस्पेक्टर मोहम्मद जमील ने बताया कि दोनों ड्राइवरों से जानकारी हासिल की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed