{"_id":"630145c1ad76f23d16104050","slug":"21-4-mm-rain-water-waterlogging-in-many-areas-jammed-chandigarh-news-pkl45998304","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh Weather Update: पहाड़ों पर बरसात से चंडीगढ़ में भी झमाझम, तापमान में आई गिरावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh Weather Update: पहाड़ों पर बरसात से चंडीगढ़ में भी झमाझम, तापमान में आई गिरावट
Sun, 21 Aug 2022 02:06 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 02:06 AM IST
सार
मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिन तक मौसम कभी धूप-कभी बारिश वाला ही बना रहेगा। बारिश की वजह से शनिवार को चंडीगढ़ में दिन का अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री दर्ज किया गया, ये औसत से एक डिग्री कम रहा।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में बरसात
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पहाड़ों पर हो रही तेज बरसात का असर चंडीगढ़ व आसपास के इलाकों पर भी देखा जा रहा है। पिछले कुछ दिनों से लगातार बादल छाए हुए हैं और कई बार बारिश हो रही है। शनिवार को दोपहर के समय में तेज बारिश हुई। कुछ ही घंटों में 21.4 एमएम पानी बरसा, जिसकी वजह से कई इलाकों में पानी भर गया। बारिश की वजह से ट्रैफिक धीमा हो गया और पिकाडली चौक के पास भारी जाम भी लग गया।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिन तक मौसम कभी धूप-कभी बारिश वाला ही बना रहेगा। बारिश की वजह से शनिवार को चंडीगढ़ में दिन का अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री दर्ज किया गया, ये औसत से एक डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से 4 डिग्री ज्यादा रहा। इसके अलावा पंचकूला में अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस और मोहाली में 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग के अनुसार रविवार को चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। दिन के समय में धूप रहेगी और शाम के समय हल्के बादल छा सकते हैं। बारिश भी हो सकती है।
विज्ञापन
अगले पांच दिन का मौसम (डिग्री सेल्सियस)
दिन अधिकतम तापमान न्यूनतम21 अगस्त 33 26
22 अगस्त 34 27
23 अगस्त 34 28
24 अगस्त 33 28
25 अगस्त 32 27
बरसात
शनिवार को सुबह 8.30 से 5.30 तक बारिश: 21.4 एमएमएक जून से 20 अगस्त शाम 5.30 बजे तक- 667.8 एमएम
(ये औसत से 1.5 फीसदी ज्यादा)