फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   205 voters of 120 years of age in Punjab will vote in Loksabha Election

लोकतंत्र के प्रहरी: पंजाब में 120 वर्ष की उम्र के 205 मतदाता डालेंगे महापर्व में आहुति, घर बैठे देंगे वोट

Fri, 22 Mar 2024 11:24 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 22 Mar 2024 11:24 AM IST
सार

एक मार्च, 2024 तक के आंकड़ों के अनुसार 100 से 109 साल की उम्र वाले 1917 पुरुष और 2928 महिला मतदाता हैं। इसी तरह 110 से 119 साल तक के 59 पुरुष और 100 महिला वोटर्स हैं। 100 से 119 साल की उम्र तक के कुल वोटरों की संख्या 5,004 बनती है। इसी तरह 120 साल से अधिक उम्र वाले 205 वोटरों में से 122 पुरुष और 83 महिलाएं हैं।

विज्ञापन
205 voters of 120 years of age in Punjab will vote in Loksabha Election
वृद्ध मतदाता

विस्तार

चुनाव में लोकतंत्र के प्रहरियों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। पंजाब में 205 वोटर ऐसे हैं, जिनकी उम्र 120 साल से ज्यादा है। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने ने बताया पूरे प्रदेश में 100 स 119 साल की उम्र तक कुल 5,004 मतदाता हैं। 
विज्ञापन


इस बार 85 साल से अधिक उम्र के मतदाताओं के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। यह सभी मतदाता घर बैठे वोट डाल सकेंगे। इस मकसद के लिए पहले ही सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों-कम-डिप्टी कमिश्नरों को निर्देश जारी किए जा चुके हैं। 
विज्ञापन


एक मार्च, 2024 तक के आंकड़ों के अनुसार 100 से 109 साल की उम्र वाले 1917 पुरुष और 2928 महिला मतदाता हैं। इसी तरह 110 से 119 साल तक के 59 पुरुष और 100 महिला वोटर्स हैं। 100 से 119 साल की उम्र तक के कुल वोटरों की संख्या 5,004 बनती है। इसी तरह 120 साल से अधिक उम्र वाले 205 वोटरों में से 122 पुरुष और 83 महिलाएं हैं। 120 साल से अधिक उम्र वाले सबसे ज्यादा 77 पुरुष और 34 महिलाएं लुधियाना जिले में और इसके बाद 24 पुरुष व 25 महिलाएं फिरोजपुर जिले में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी की मतदाताओं से अपील
पहली बार वोट डालने वाले कुल 4,89,631 मतदाता 18 से 19 आयु वर्ग के हैं। इनमें 16 ट्रांसजेंडर वोटर भी शामिल हैं, जबकि 2,93,100 वोटर युवक और 1,96,515 वोटर युवतियां हैं। पंजाब में कुल 2,12,71,246 मतदाताओं में से 1,11,92,959 पुरुष मतदाता हैं। 1,00,77,543 महिलाएं वोटर्स हैं। सिबिन सी ने पंजाब के सभी मतदाताओं से अपील की है कि वह वोट के अधिकार का बढ़-चढ़कर प्रयोग करें और ‘इस बार 70 पार’ के नारे को अमली जामा पहनाएं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed