फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   205 Sikh pilgrims to visit Pak for Maharaja Ranjit Singh death anniversary congregation

Amritsar: महाराजा रणजीत सिंह की बरसी पर पाकिस्तान जाएंगे श्रद्धालु, 205 को मिला वीजा, 21 जून को होंगे रवाना

Sat, 17 Jun 2023 12:57 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 17 Jun 2023 12:57 PM IST
सार

21 जून को जाने वाला जत्था पाकिस्तान के विभिन्न गुरुद्वारा साहिबों का दौरा करने के बाद 29 जून को गुरुद्वारा डेहरा साहिब, लाहौर में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होगा। यह जत्था 30 जून को देश लौटेगा।

विज्ञापन
205 Sikh pilgrims to visit Pak for Maharaja Ranjit Singh death anniversary congregation
वीजा

विस्तार

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को महाराजा रणजीत सिंह की बरसी पर पाकिस्तान भेजे जाने वाले जत्थे के लिए 205 श्रद्धालुओं को वीजा मिल गया है। जत्था 21 जून को पाकिस्तान के लिए रवाना होगा। 
विज्ञापन


एसजीपीसी के सचिव प्रताप सिंह ने बताया कि गुरुद्वारा डेहरा साहिब, लाहौर में होने वाले समारोह में शामिल होने और वहां स्थित अन्य गुरुधामों के दर्शन करने के लिए 276 तीर्थयात्रियों के वीजा के लिए आवेदन किया था। इनमें से 205 श्रद्धालुओं को ही वीजा दिया गया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Ludhiana Loot: मास्टरमाइंड मनी के पिता की शराफत की दी जाती थी मिसाल, दिखावे के लिए करता था समाजसेवा
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रताप सिंह ने कहा कि दिल्ली स्थित पाकिस्तानी दूतावास ने 71 तीर्थयात्रियों के नाम काट दिए हैं। 21 जून को जाने वाला जत्था पाकिस्तान के विभिन्न गुरुद्वारा साहिबों का दौरा करने के बाद 29 जून को गुरुद्वारा डेहरा साहिब, लाहौर में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होगा। यह जत्था 30 जून को देश लौटेगा। श्रद्धालु 20 जून को एसजीपीसी कार्यालय से पासपोर्ट प्राप्त कर सकेंगे। इससे पहले गुरु श्री अर्जन देव के शहीदी दिवस पर श्रद्धालुओं का जत्था सुरक्षा कारणों व नानकशाही कैलेंडर विवाद के कारण पाकिस्तान नहीं जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed