{"_id":"61dc8d5a14642405fa4eef4d","slug":"2039-tested-positive-for-covid-19-in-chandigarh-mohali-and-panchkula","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस: ट्राइसिटी में एक दिन में संक्रमितों का आंकड़ा दो हजार पार, चंडीगढ़ में एक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस: ट्राइसिटी में एक दिन में संक्रमितों का आंकड़ा दो हजार पार, चंडीगढ़ में एक मौत
Tue, 11 Jan 2022 01:18 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 11 Jan 2022 01:18 AM IST
सार
ट्राइसिटी में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। अकेले चंडीगढ़ में संक्रमण दर 23.13 फीसदी तक पहुंच चुकी है। सक्रिय मरीजों की संख्या भी 3253 हो गई है। सोमवार को 77 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दी गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ट्राइसिटी (चंडीगढ़-पंचकूला व मोहाली) में सोमवार को जहां कोरोना के 2039 नए मरीज मिले, वहीं चंडीगढ़ में एक संक्रमित ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान डड्डूमाजरा निवासी 68 वर्षीय वृद्ध के रूप में हुई है। कोरोना संक्रमित होने के साथ वह हृदय रोग, उच्च रक्तचाप और मधुमेह के मरीज थे। उन्हें मृत अवस्था में जीएमएसएच-16 लाया गया। सोमवार को मिले नए मरीजों में सबसे ज्यादा चंडीगढ़ के 967, मोहाली के 671 और पंचकूला के 401 लोग शामिल हैं। कोरोना की बढ़ती रफ्तार से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में 24 घंटे के दौरान 4181 लोगों की जांच की गई। इस दौरान शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से 967 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई, जबकि 5 दिनों बाद एक मरीज की मौत हुई है। संक्रमित मिले मरीजों में पुरुषों की संख्या 499 व महिलाओं की संख्या 468 है। सबसे ज्यादा 65 मरीज मनीमाजरा से वर्ष 47 मरीज सेक्टर 15 से मिले हैं।
विज्ञापन
नए मरीजों के मिलने के बाद शहर में संक्रमण दर 23.3 प्रतिशत पर पहुंच गई है। वहीं, सक्रिय मरीजों की संख्या 3253 हो गई है। बता दें कि अब तक कोरोना से चंडीगढ़ में 1081 मरीजों की मौत हो चुकी है। उधर, स्वास्थ्य विभाग ने 7 दिन की अवधि पूरी कर लेने पर 77 मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया।
विज्ञापन
पीजीआई में संक्रमित स्वास्थ्यकर्मियों की संख्या हुई 577
वहीं, पीजीआई में 20 दिसंबर से अब तक संक्रमित हुए स्वास्थ्य कर्मियों की संख्या 577 पर पहुंच गई है। पीजीआई प्रशासन ने तेजी से संक्रमित होते डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों को देखते हुए ही सोमवार से शारीरिक ओपीडी बंद कर टेली कंसल्टेशन के माध्यम से परामर्श देने की सुविधा शुरू की है। गौरतलब है कि संक्रमित हुए स्वास्थ्य कर्मियों में 95 प्रतिशत ने टीके की दोनों खुराक लगवा चुके हैं, इसलिए उन्हें संक्रमण की गंभीरता ज्यादा नहीं है।
361 संक्रमित ऑक्सीजन के सहारे, 25 वेंटिलेटर पर
मौजूदा समय में शहर के विभिन्न अस्पतालों में कोरोना संक्रमित 236 मरीज ऑक्सीजन बेड पर जबकि 25 मरीज वेंटिलेटर पर भर्ती हैं। पीजीआई में सबसे ज्यादा 151 मरीज ऑक्सीजन और 7 वेंटिलेटर पर रखे गए हैं, जबकि जीएमसीएच-32 में दो ऑक्सीजन और 15 वेंटिलेटर पर जबकि जीएमएसएच-16 में 35 ऑक्सीजन पर और तीन वेंटिलेटर पर भर्ती हैं। इसके अलावा श्री गुरु ग्रंथ साहिब सेवा सोसायटी बाल भवन में 19, इंदिरा हॉलीडे होम में 17 और मुकुट हॉस्पिटल में 2 मरीज ऑक्सीजन पर रखे गए हैं।