फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   2019 Lok Sabha chunav result , Lok Sabha Election 2019 Result, Chandigarh Candidates and Issues

चुनाव परिणाम 2019: चंडीगढ़ में कई मुद्दों को लेकर 'रण' में उतरे प्रत्याशी, जानिए क्या है उनकी राय

Mon, 20 May 2019 01:43 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क/अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 20 May 2019 01:43 PM IST
विज्ञापन
2019 Lok Sabha chunav result , Lok Sabha Election 2019 Result, Chandigarh Candidates and Issues
चंडीगढ़ के प्रत्याशी - फोटो : फाइल फोटो
चंडीगढ़ की एक लोकसभा सीट के लिए 36 प्रत्याशियों ने किस्मत आजमाई है और 19 मई को 70 प्रतिशत लोगों ने उन्हें अपना वोट दिया। 23 मई को पता चल जाएगा कि ताज किसके सिर सजेगा, लेकिन सबसे अहम बात ये है कि इस बार चंडीगढ़ में चुनाव किन मुद्दों पर लड़ा गया। आखिर लोग क्यों उन्हें वोट दें और वे किस आधार पर लोगों से वादे कर रहे हैं और चुनाव जीतना चाहते हैं। शहर के विकास और मुद्दों पर अमर उजाला ने तीनों प्रत्याशियों से खुलकर बातचीत की, जानिए क्या है उनकी राय...
विज्ञापन

दो साल में वादे पूरे नहीं हुए तो कुर्सी छोड़ दूंगा

2019 Lok Sabha chunav result , Lok Sabha Election 2019 Result, Chandigarh Candidates and Issues
Harmohan Dhawan
हरमोहन धवन
उम्र - 78 वर्ष
पार्टी :  आम आदमी पार्टी
शिक्षा- एमएससी ऑनर बॉटनी, पांच साल तक रिसर्च स्कॉलर
राजनीतिक करियर - 40 साल

लोग आपको क्यों वोट दें?
मैं लोगों के लिए अपने राजनीतिक जीवन में दस बार जेल जा चुका हूं। जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं हुईं तब तक जेल से बाहर नहीं आया। सबसे बड़ी बात लोगों के बीच मेरी उपलब्धता है।

इस बार किस मुद्दे पर चुनाव लड़ रहे हैं?
20 साल से जो काम लटके हैं, वो मेरे मुद्दे हैं। न तो बंसल कुछ करवा पाए और न ही किरण। नीड बेस्ड चेंड, लीज होल्ड से फ्री होल्ड, मिसयूज ऑफ वायलेशन, मालिकाना हक, इंप्लाइज स्कीम, डंपिंग ग्राउंड और पंचायती राज को बहाल करना।

आप अपनी जीत का दावा किस आधार पर कर रहे हैं?
शहरवासियों ने किरण और बंसल के कार्यकाल को देखा है। दोनों के एक भी काम शहर में नहीं दिखते हैं। जब मैं सत्ता में था तो मैंने काम किए। मेडिकल कॉलेज, कजौली वाटर वर्क्स, मेरे कार्यकाल की सबसे बड़ी उपलब्धि रही हैं। कम से कम मेरे काम तो दिख रहे हैं।

स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए आपका प्लान?
दिल्ली की तर्ज पर स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करवाएंगे। वहां पर लगभग सभी जरूरी टेस्ट हैं। एमआरआई व सिटी स्कैन तक के रुपये नहीं लगते।

ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के लिए आपकी योजना?
यहां ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं है। यह चंडीगढ़ शहर है। बाहर से आने वाले ट्रैफिक के लिए सरकुलर रोड की जरूरत है। अंदर के ट्रैफिक के लिए अंडरपास काफी है। छोटी व स्टाइलिश बस भी लाऊंगा।

युवाओं के लिए आप क्या कर रहे हैं?
जिन बच्चों का जन्म चंडीगढ़ में हुआ है, उन्हें नौकरी के लिए प्राथमिकता देने की कोशिश करूंगा। युवाओं का स्किल बढ़ाने के लिए स्किल सेंटर खोलूंगा। जैसे मोबाइल रिपेयरिंग, ऑटोमोबाइल। स्टार्टअप के लिए कुछ योजना बना रखी है।

जनता से संवाद बराबर बना रहे, इसके लिए आप क्या करेंगे?
मेरा पता सभी के पास है। सुबह से लोग मेरे घर पहुंचने लगते हैं। उनकी शिकायतें सुनता हूं और निराकरण भी करवाता हूं। पिछले 40 साल से यही मेरी दिनचर्या रही है। सांसद बनने के बाद भी यही प्रक्रिया रहेगी।

जीतने के बाद पहली प्राथमिकता क्या है?
सबसे पहले पानी की समस्या से निजात दिलाऊंगा। यह गंभीर समस्या है। आज भी लोग पानी के लिए तरस रहे हैं।

जो नेता अपने वादे पूरे नहीं करते, आपके हिसाब से उन्हें क्या सजा मिलनी चाहिए?
मैंने अपनी सजा तय कर रखी है। दो साल में वादे पूरे नहीं हुए तो कुर्सी छोड़ दूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच साल में चंडीगढ़ की गिरी साख को वापस लाऊंगा

2019 Lok Sabha chunav result , Lok Sabha Election 2019 Result, Chandigarh Candidates and Issues
पवन कुमार बंसल - फोटो : ANI
पवन कुमार बंसल
पार्टी: कांग्रेस
उम्र: 70 वर्ष
शिक्षा: बीएससी एलएलबी
संपति: 956 करोड़ रुपये (पति और पत्नी को मिलाकर चल और अचल संपत्ति )
राजनीतिक अनुभव : 50 वर्ष

लोग आपको वोट क्यों दें
लोगों से हर वक्त मिलता हूं। हर समय उनके बीच रहता हूं। शहर की सभी समस्याओं और उसके  निदान को समझता हूं। हर गांव कालोनी और सेक्टर की जानकारी है। एक-एक कार्यकर्ताओं  को पहचानता हूं।

इस बार आप किस मुददे पर चुनाव लड़ रहे हैं
साल 2014-15 में चंडीगढ़ का प्लान बजट 813 करोड़ रुपये का होता था, जो इस वर्ष घटकर 401 करोड़ रुपये पहुंच गया है। इससे चंडीगढ़ का विकास गड़बड़ा गया है। पांच साल में जो साख गिरी है, उसे वापस लाऊंगा। शहर के विकास के लिहाज से यह मुद्दा काफी गंभीर है। स्वच्छता मुद्दे पर शहर की रेटिंग गिरी है। 350 बस क्यू शेल्टर गिरा दिए, लेकिन बनाया एक भी नहीं। मेट्रो को रोक दिया गया और विकल्प भी नहीं दिया।

आप अपनी जीत का दावा किस आधार पर कर रहे हैं
किरण ने पांच साल में एक भी काम नहीं किया। किरण ने कभी भी संसद सदस्य होने का फर्ज नहीं समझा। केवल सोहरत को ही स्रोत समझा है। सेलिब्रेटी स्टेटस में वोट मिल गए, लेकिन बाद में शहरवासियों को निराश होना पड़ा। लोग समझ चुके हैं।

स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए आपका क्या प्लान है
पीजीआई, सेक्टर 16 और 32 के लिए और अधिक फंड लाना। डाक्टरों के खाली पड़े पदों को भरना। दक्षिणी सेक्टरों में एक और नया अस्पताल बनवाएंगे।

ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के लिए आपकी क्या योजना है
पंजाब और हरियाणा से हर रोज चंडीगढ़ में एक लाख 70 हजार वाहन आते हैं। इसका विकल्प एक तीव्र गति वाला सामूहिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम हो सकता है और वह है मेट्रो। मेट्रो का काम फिर से शुरू करवाऊंगा।

युवाओं के लिए आप क्या करेंगे।
अपने कार्यकाल में युवाओं के लिए आईटी पार्क में 51 हजार रोजगार के स्रोत मुहैया करवाए थे। हॉस्पिटलिटी के क्षेत्र में बढ़ावा देकर रोजगार के साधन मुहैया कराएंगे। लघु उद्योग को बढ़ावा देंगे। युवाओं के लिए खेलकूद और मनोरंजन का प्रबंध करेंगे।

जनता से संवाद बना रहे इसके लिए आप क्या करेंगे
सभी सेक्टरों में ओपेन हाउस लगाकर लोगों से फीडबैक लेंगे। यहां पर कोई भी आकर अपने सुझाव व शिकायत दे सकता है। फीडबैक की रिपोर्ट फेसबुक व अन्य सोशल मीडिया पर देते रहेंगे।

जीतने के बाद आपकी पहली प्राथमिकता क्या रहेगी
शहर में जगह-जगह जमा कूड़े के ढेर हटाएंगे। चंडीगढ़ की खोई गरिमा को बहाल करने की कोशिश करेंगे।

जो नेता वादे पूरे नहीं करते, आपके हिसाब से उन्हें क्या सजा मिलनी चाहिए
वादे पूरा नहीं करने पर जनता चुनाव हरा देती है। सिविल सोसाइटी की तरफ से इस दिशा में कोई भी सुझाव होगा तो उसका गंभीरता से पालन करेंगे।
विज्ञापन

चंडीगढ़ के सभी काम मेरी प्राथमिकता में शामिल हैं

2019 Lok Sabha chunav result , Lok Sabha Election 2019 Result, Chandigarh Candidates and Issues
किरण खेर
किरण खेर
पार्टी : भाजपा
उम्र   : 63
एजुकेशन : ग्रेजुएट
राजनीतिक अनुभव : 5 साल

लोग आपको वोट क्यो दें
हमने शहर के विकास के लिए दर्जनों काम किए हैं, जिनमें लीज होल्ड से फ्री होल्ड, हाउसिंग बोर्ड के मकानों में नीड बेस्ड चेंज, इंडस्ट्री जैसी कई पालसी शामिल हैं। शहर में अतिरिक्त पानी लेकर आए हैं। ट्रिब्यून फ्लाईओवर और मनीमाजरा रेलवे ब्रिज जैसे कई काम है।

इस बार आप किस मुद्दे पर चुनाव लड़ रहीं है
शहर को स्लम मुक्त बनाना हमारा लक्ष्य है। इसके लिए हम लगातार प्रयास कर रहे हैं। युवाओं को रोजगार और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना, अलॉटियों को मालिकाना हक दिलवाना जैसे मुद्दे मेरी प्राथमिकता में शामिल हैं।

आप जीत का दावा किस आधार पर कर रहे हैं
बीते पांच साल से मैं लगातार लोगों से मिल रही हूं। शहर की महिलाओं से लेकर युवा एवं सीनियर सिटीजन के लिए तमाम काम किए हैं। कई योजनाओं को मैंने धरातल पर उतारा है, जो कई साल से लटके थे। पांच साल तक मैं लोगों के बीच रही हूं। शहरवासियों के लिए ही मैंने अपना परिवार तक त्याग दिया।

स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए क्या प्लान है
पीजीआई के विस्तार के लिए मैं लगातार प्रयासरत रही हूं। इसके लिए जमीन मिल चुकी है। अब इसके विस्तार का काम शुरू होगा, ताकि लोगों को राहत मिले। सेक्टर 48 में 100 बेड का हास्पिटल भी हमनें खुलवाया है।

ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के लिए आपकी योजना
शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए यातायात पर विशेष जोर है। ट्रैफिक मॉस कंट्रोल सिस्टम को प्रभावी बनाने के लिए इलेक्ट्रिक बसों को चलाने के लिए हम लगातार प्रयासरत हैं। मोनो रेल के काम को आगे बढ़वाउंगी।

युवाओं के लिए आप क्या करेंगी
युवाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए काफी काम किए हैं। युवाओं के लिए तकनीकी शिक्षा और रोजगार के उपलब्ध कराने का प्रयास करेंगे। रोजगार के लगाने के लिए उद्योग भी लगवाए जाएंगे।

जनता से संवाद बना रहे, इसके लिए आप क्या करेंगे
बीते पांच साल से मैं शहर में ही रहकर लोगों से मिलजुल कर काम कर रहीं हूं। पहले लोगों से कम परिचित थीं। अब तो पूरे शहर को जानने लगी हूं। लोगों से मिलने में कोई बाधा नहीं आएगी।

जीतने के बाद पहली प्राथमिकता
चंडीगढ़ के सभी काम मेरी प्राथमिकता में शामिल हैं। जीत के बाद आप देखेंगे कि जनता के जो सबसे बड़ी प्राब्लम है, वह सबसे जल्दी दूर होगी।

जो नेता वादे पूरे नहीं करते, आपके हिसाब से उन्हें क्या सजा मिलनी चाहिए
मैं इस पर कोई कमेंट नहीं करना चाहती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed