फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   20 thousand Police jawans will be deployed in Punjab on Republic Day

Punjab News: गणतंत्र दिवस पर पंजाब में चप्पे-चप्पे रहेगी कड़ी सुरक्षा, प्रदेशभर में 20 हजार जवान रहेंगे तैनात

Tue, 23 Jan 2024 10:20 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 23 Jan 2024 10:20 PM IST
सार

गणतंत्र दिवस पर पूरे पंजाब में चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान तैनात होंगे। अधिकारियों को 26 जनवरी तक फील्ड पर रहने का निर्देश दिया गया है। वहीं लोगों से पुलिस ने संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति देखने पर सूचना देने की अपील की।

विज्ञापन
20 thousand Police jawans will be deployed in Punjab on Republic Day
पंजाब पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल)

विस्तार

पंजाब में गणतंत्र दिवस के कार्यक्रमों की सुरक्षा के लिए राज्य पुलिस के 20000 जवानों को तैनात किया गया है। इसके अलावा गणतंत्र दिवस के दौरान जिलों में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए अलग-अलग जिलों में सीनियर पुलिस अधिकारियों को तैनात किया गया है। यह जानकारी मंगलवार को आईजी (पुलिस मुख्यालय) डॉ. सुखचैन सिंह गिल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी।

विज्ञापन


गौरतलब है कि इस बार पटियाला में राज्यस्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित राष्ट्रीय ध्वज लहराएंगे जबकि मुख्यमंत्री भगवंत मान लुधियाना में राष्ट्रीय ध्वज लहराएंगे। पुलिस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए आईजी डॉ. गिल ने बताया कि डीजीपी गौरव यादव निजी तौर पर गणतंत्र दिवस के सुरक्षा प्रबंधों की निगरानी कर रहे हैं और इन पूरे सुरक्षा प्रबंधों के लिए डीजीपी (कानून-व्यवस्था) अर्पित शुक्ला को नोडल अफसर नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि स्पेशल डीजीपी/एडीजीपी/आईजीपी/ डीआईजी रैंक के सीनियर पुलिस अधिकारियों को अलग-अलग जिलों में मौजूद रहकर सुरक्षा प्रबंधों की निजी तौर पर निगरानी करने को कहा गया है। इसके अलावा सभी गजटेड अफसरों और एसएचओ को भी गणतंत्र दिवस समारोह की समाप्ति तक फील्ड में रहने का आदेश दिया गया है। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके साथ ही उन्होंने पंजाब के लोगों को भी सचेत रहने की अपील करते हुए कहा कि अगर उन्हें कुछ भी संदेहपूर्ण लगता है तो वह तुरंत पुलिस को सूचित करें। लोग 112 हेल्पलाइन नंबर पर पुलिस को सूचना दे सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed