फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   20 pairs of festival special trains will run from October

Good News: अक्तूबर से चलेंगी 20 जोड़ी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, देखें- समय सारिणी और फेरों की संख्या

Fri, 16 Sep 2022 12:45 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 16 Sep 2022 12:45 AM IST
सार

इन ट्रेनों के चलने से रूटीन में चलने वाली ट्रेनों में भीड़ कम होगी और आम यात्रियों के साथ-साथ त्योहारी दिनों में दूसरे राज्यों को जाने वाले प्रवासियों को बड़ी राहत मिलेगी। आमतौर पर त्योहारी सीजन के समय ट्रेनों में सीट मिलना मुश्किल होता है लेकिन इन ट्रेनों के शुरू होने से यात्रियों के लिए कंफर्म टिकट मिलना आसान हो जाएगा।

विज्ञापन
20 pairs of festival special trains will run from October
फाइल फोटो - फोटो : i stock

विस्तार

उत्तर रेलवे ने पहले चरण में 20 जोड़ी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है। इनमें अप और डाउन दोनों तरफ की ट्रेनें शामिल हैं। ये ट्रेनें अगले महीने से पटरी पर दौड़ती नजर आएंगी। इन ट्रेनों को चलाने के लिए समयसारिणी, हॉल्ट स्टेशन, दिन, तारीख और फेरों की संख्या तय हो चुकी है। इसके लिए सभी रेल मंडलों को स्पेशल ट्रेनें चलाने का प्रस्ताव भेजा गया है, जिसमें ट्रेनों के परिचालन से जुड़ी प्रत्येक छोटी बड़ी जानकारी शामिल है।

विज्ञापन


इन ट्रेनों के चलने से रूटीन में चलने वाली ट्रेनों में भीड़ कम होगी और आम यात्रियों के साथ-साथ त्योहारी दिनों में दूसरे राज्यों को जाने वाले प्रवासियों को बड़ी राहत मिलेगी। आमतौर पर त्योहारी सीजन के समय ट्रेनों में सीट मिलना मुश्किल होता है लेकिन इन ट्रेनों के शुरू होने से यात्रियों के लिए कंफर्म टिकट मिलना आसान हो जाएगा।
विज्ञापन


ये फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें होंगी शुरू

  • 01672-01671 आनंद विहार-कटरा-आनंद विहार (17 अक्तूबर से 10 नवंबर व 18 अक्तूबर से 11 नवंबर) 08-08 फेरे
  • 01654-01653 कटरा-वाराणसी-कटरा (02 अक्तूबर से 13 नवंबर व 04 अक्तूबर से 15 नवंबर) 07-07 फेरे
  • 01674-01673 दिल्ली-वाराणसी-दिल्ली (18 अक्तूबर से 11 नवंबर व 19 अक्तूबर से 22 नवंबर) 11-11 फेरे
  • 01656-01655 चंडीगढ़-गोरखपुर-चंडीगढ़ (20 अक्तूबर से 10 नवंबर व 21 अक्तूबर से 11 नवंबर) 04-04 फेरे

  • 01678-01677 नई दिल्ली-गया-नई दिल्ली (20 अक्तूबर से 10 नवंबर व 21 अक्तूबर से 11 नवंबर) 08-08 फेरे
  • 04038-04037 आनंद विहार-छपरा-आनंद विहार (20 अक्तूबर से 10 नवंबर व 21 अक्तूबर से 11 नवंबर) 04-04 फेरे
  • 04488-04487 गोरखपुर-आनंद विहार-गोरखपुर (21 अक्तूबर से 11 नवंबर व 22 अक्तूबर से 12 नवंबर) 04-04 फेरे
  • 04490-04489 निजामुद्दीन-लखनऊ-निजामुद्दीन (17 अक्तूबर से 07 नवंबर व 20 अक्तूबर से 10 नवंबर) 04-04 फेरे
  • 04494-04493 लखनऊ-आनंद विहार-लखनऊ (19 अक्तूबर से 09 नवंबर व 18 अक्तूबर से 08 नवंबर) 04-04 फेरे
  • 04646-04645 जम्मूतवी-बरौनी-जम्मूतवी (29 सितंबर से 10 नवंबर व 30 सितंबर से 11 नवंबर) 07-07 फेरे

 

  • 01633-01634 नई दिल्ली-कटरा-नई दिल्ली (30 सितंबर से 11 नवंबर व 01 अक्तूबर से 12 नवंबर) 19-19 फेरे
  • 01676-01675 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार (17 अक्तूबर से 09 नवंबर व 18 अक्तूबर से 10 नवंबर) 08-08 फेरे
  • 04040-04039 नई दिल्ली-बरौनी-नई दिल्ली (18 अक्तूबर से 11 नवंबर व 19 अक्तूबर से 12 नवंबर) 08-08 फेरे
  • 01662-01661 सहरसा-आनंद विहार-सहरसा (29 सितंबर से 10 नवंबर व 30 सितंबर से 11 नवंबर) 13-13 फेरे
  • 01670-01669 नई दिल्ली-दरभंगा-नई दिल्ली (17 अक्तूबर से 10 नवंबर व 18 अक्तूबर से 11 नवंबर) 08-08 फेरे

 

  • 01668-01667 जयनगर-आनंद विहार-जयनगर (18 अक्तूबर से 11 नवंबर व 19 अक्तूबर से 12 नवंबर) 08-08 फेरे
  • 04066-04065 दिल्ली-पटना-दिल्ली (18 अक्तूबर से 08 नवंबर व 19 अक्तूबर से 09 नवंबर) 10-10 फेरे
  • 04002-04001 भागलपुर-आनंद विहार-भागलपुर (29 सितंबर से 10 नवंबर व 30 सितंबर से 11 नवंबर) 07-07
  • 04076-04075 अमृतसर-पटना-अमृतसर (17 अक्तूबर से 07 नवंबर व 20 अक्तूबर से 10 नवंबर) 10-10 फेरे
  • 04010-04009 जोगबानी-आनंद विहार-जोगबानी (18 अक्तूबर से 08 नवंबर व 20 अक्तूबर से 10 नवंबर) 04-04 फेरे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed