फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   20 deaths and 150 fresh corona cases reports in Haryana

कोरोना: हरियाणा में 20 की मौत, 150 संक्रमित मिले, 80 लाख के करीब पहुंचा टीकाकरण का आंकड़ा

Wed, 23 Jun 2021 02:22 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 23 Jun 2021 02:22 AM IST
सार

हरियाणा में कोरोना के घटते मामलों के बीच टीकाकरण ने रफ्तार पकड़ ली है। प्रदेश में टीकाकरण का आंकड़ा 80 लाख के करीब पहुंच चुका है। प्रदेश के 90 फीसदी पुलिसकर्मियों को टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है। वहीं 65 फीसदी को दोनों खुराक लग चुकी है। 

विज्ञापन
20 deaths and 150 fresh corona cases reports in Haryana
कोरोना की जांच। - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

हरियाणा में मंगलवार तक 7969595 लोगों का टीकाकरण हो चुका है। बता दें कि मेगा ड्राइव के चलते सोमवार को योग दिवस पर 627136 लोगों को टीकाकरण किया गया था और कुल संख्या 7659624 तक पहुंच गई थी। इसके अलावा, शेष डाटा जोड़ना रह गया था। मंगलवार को जारी बुलेटिन के अनुसार, 309971 लोगों का टीकाकरण हुआ है।

विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले प्रदेश में वैक्सीनेशन की गति धीमी चल रही थी। केंद्र की ओर से वैक्सीन भी कम मिल रही थी लेकिन सोमवार को मेगा ड्राइव के बाद इसमें गति आई है। अब तक गुरुग्राम में सबसे अधिक 1233160 लोगों का वैक्सीनेशन हो चुका है, जबकि सबसे कम नूंह में 96575 का टीकाकरण हुआ है।
विज्ञापन


150 से नीचे नए केस, 20 की मौत
मंगलवार को प्रदेश में कोरोना के 146 नए केस मिले हैं, जबकि 20 मरीजों की मौत दर्ज की गई। वहीं, एक ही दिन में 263 मरीज ठीक होकर घर लौटे। ऐसे में एक्टिव केसों की संख्या घटकर 2200 रह गई है। एक दिन की संक्रमण दर 0.46, दूसरी लहर की 12.07 और कुल संक्रमण दर 7.85 प्रतिशत रह गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रिकवरी दर 98.50 फीसदी पहुंच गई है। मौत के मामलों की बात करें तो राहत की बात यह है कि किसी भी जिले में 2 से अधिक मरीजों की मौत दर्ज नहीं की गई है। जींद, भिवानी, सिरसा, पानीपत, हिसार में 2-2, नूंह, चरखी दादरी, कैथल, फतेहाबाद, झज्जर, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, पंचकूला, रोहतक और करनाल में 1-1 कोरोना मरीज की मौत हुई है।

90 फीसदी पुलिसकर्मी को लग चुका पहला टीका
फ्रंटलाइन वर्कर्स की श्रेणी में शामिल हरियाणा पुलिस के 90 प्रतिशत पुलिस अधिकारियों और जवानों को कोरोना से बचाव के लिए टीके की पहली डोज लग चुकी है, वहीं 65 फीसदी को दोनों खुराक मिल चुकी हैं। गौरतलब है कि फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए टीकाकरण अभियान 4 फरवरी, 2021 को शुरू हुआ था। 

डीजीपी ने स्वयं पहला टीका लगवाकर अन्य पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाया था। इसके फलस्वरूप अब तक 53924 अधिकारियों व जवानों को टीके की पहली डोज लग चुकी है और 38988 से अधिक दूसरी डोज भी लगवा चुके हैं। डीजीपी ने बताया कि वर्तमान में हरियाणा में पुलिसकर्मियों की संख्या लगभग 60000 है जिनमें होमगार्ड के जवान व एसपीओ भी शामिल हैं।

ठीक होने के बाद फिर लौटे ड्यूटी पर
संक्रमित पुलिसकर्मी भी स्वस्थ होने के बाद फिर से अपनी ड्यूटी में जुट गए हैं। कोरोना के खिलाफ अगली पंक्ति में डटे संक्रमित होने वाले 6547 कर्मचारियों में से अब तक 6480 रिकवर होकर दोबारा ड्यूटी पर लौट चुके हैं, जबकि 67 अभी भी संक्रमित हैं। कोरोना से लड़ते हुए तीन एसपीओ सहित 45 पुलिसकर्मी जान गंवा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed