फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   2 women killed in road accident

बेकाबू कार ने दो महिलाओं को रौंदा

Mon, 23 Feb 2015 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खरड़(मोहाली)
ब्यूरो/अमर उजाला, खरड़(मोहाली) Updated Mon, 23 Feb 2015 12:58 AM IST
विज्ञापन
2 women killed in road accident

दाऊं गांव के पास एनएच-21 पर दो महिलाएं और एक बाइक सवार बेकाबू कार की चपेट में आए गए। हादसे में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। बलौंगी पुलिस ने चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


दोनों महिलाएं गांव दाऊं स्थित गुरुद्वारा साहिब में माथा टेककर घर जाने के लिए बस का इंतजार कर रहीं थीं। जबकि बाइक सवार ड्यूटी पर जा रहा था। जांच अधिकारी दिलबाग सिंह ने बताया कि मैक्स अस्पताल में उपचाराधीन 29 वर्षीय गुरप्रीत सिंह रविवार को सुबह 5:45 बजे बाइक पर सवार होकर मोहाली स्थित स्वराज फैक्टरी ड्यूटी पर जा रहा था।
विज्ञापन


जब वह दाऊं गांव के पास पहुंचा तो एक कार के चालक ने उसे टक्कर मार दी। इसके बाद बेकाबू कार बेकाबू बस स्टॉप पर खड़ी दो महिलाओं को भी रौंदती हुई निकल गई। लोगों ने तीनों घायलों को सिविल अस्पताल मोहाली पहुंचाया। जहां से इन्हें जीएमसीएच-32 रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में डॉक्टरों ने सेक्टर-37 चंडीगढ़ निवासी प्रकाश हांडा (72) को मृत घोषित कर दिया। जबकि बल्लोंमाजरा निवासी 41 वर्षीय सुरिंदर कौर उपचाराधीन हैं। गुरप्रीत सिंह को मैक्स अस्पताल में दाखिल करवाया गया। पुलिस जांच कर रही है।

लापरवाही ने ली दोस्त की जान, एक गंभीर
अन्य हादसे में रुड़की गांव के पास हुआ। वार्ड नंबर-2, मोरिंडा निवासी दलवीर सिंह के अनुसार भतीजा 25 वर्षीय गुरिंदर सिंह व उसका दोस्त 25 वर्षीय मनजिंदर सिंह गांव घबुब शहर, सिरसा निवासी दोनों चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, घडूआं के छात्र हैं। दोनों जिप्सी में 19 फरवरी को मोहाली से गांव की ओर आ रहे थे।

गांव पक्की रुड़की के पास सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार टैंकर नंबर पीबी12एल-1202 के चालक ने लापरवाही ने उन्हें सामने से टक्कर मार दी। हादसे में जिप्सी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दोनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें सिविल अस्पताल खरड़ ले जाया गया।


जहां डॉक्टरों ने मनजिंदर सिंह को मृत घोषित कर दिया। मृतक का शव सिरसा से आए उसके परिजन ले गए। जबकि गुरिंदर की हालत नाजुक होने के कारण उसे पीजीआई रेफर कर दिया। इसके बाद उसे फोर्टिस में दाखिल करवाया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने इस मामले में रविवार को मामला दर्ज किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed