फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   2 Trains of Lucknow will not come on Chandigarh

1 जून को चंडीगढ़ नहीं आएंगी दो ट्रेनें

Sat, 24 May 2014 06:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 24 May 2014 06:47 PM IST
विज्ञापन
2 Trains of Lucknow will not come on Chandigarh

जून की पहली तारीख को लखनऊ से चंडीगढ़ आने वाली दो ट्रेनें नहीं आ सकेंगी। इस कारण जिन लोगों को इस दिन लखनऊ जाना होगा उन्हें या तो सहारनपुर से ट्रेन पकड़नी होगी या यात्रा रूट में परिवर्तन।

विज्ञापन


इसका कारण अंबाला कैंट और सहारनपुर रेलमार्ग के बीच पुल निर्माण कार्य है। इस मेजर ब्लॉक के चलते ही ट्रेनों के रूट में परिवर्तन किया गया है।

लखनऊ-चंडीगढ़ (15011) और सद्भावना एक्सप्रेस (12231) इस दिन लखनऊ से सिर्फ सहारनपुर तक के लिए ही चलेंगी।

वहीं डिब्रूगढ़-एक्सप्रेस (15903) ट्रेन का भी रूट बदला गया है। ये ट्रेन मुरादाबाद और सहारनपुर के रास्ते चंडीगढ़ आती थी, लेकिन एक जून को ये ट्रेन पानीपत और कुरुक्षेत्र होते हुए चंडीगढ़ पहुंचेगी।
विज्ञापन


इस बारे में स्टेशन अधीक्षक राजिंदर दत्ता ने बताया कि सिर्फ एक दिन के लिए ही रूट बदले गए हैं। एक जून को सुबह छह से रात आठ बजे तक यह मेजर ब्लॉक रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed