फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   2 Haryana Janhit Congress Politicians Resigned

हजकां को तगड़ा झटका, दो विकेट गिरे

Sat, 27 Sep 2014 10:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Sat, 27 Sep 2014 10:51 AM IST
विज्ञापन
2 Haryana Janhit Congress Politicians Resigned

नलवा हलके से टिकट न मिलने पर हजकां के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित रामजीलाल ने अपने पद से त्याग पत्र दे दिया है। पंडित रामजीलाल भजनलाल के संघर्ष के समय से उनके साथी रहे हैं। वह राज्यसभा के सदस्य भी बनाए गए थे।

विज्ञापन


रविवार को कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई है। उन्होंने कहा कि पिछले तीन महीने से टिकट के लिए कहा जा रहा था। कुलदीप बिश्नोई की ओर से उन पर नलवा से चुनाव के लिए दबाव बनाया गया था। ऐन टाइम पर उन्हें टिकट नहीं दिया गया।
विज्ञापन


ऐसा कर उन्हें अपमानित किया गया है। रविवार को अग्रसेन भवन में सक्रिय कार्यकर्ताओं की बैठक होगी, जिसमें आगामी रणनीति तय की जाएगी।

सूबे सिंह भी नलवा से लड़न चाहते थे

2 Haryana Janhit Congress Politicians Resigned

हजकां पार्टी से जुड़े पार्टी के वरिष्ठ नेता सूबे सिंह आर्य ने हजकां के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और हलका नलवा के प्रभारी पदों से त्याग पत्र दे दिया है।

सूबे सिंह आर्य ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वे हरियाणा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और नलवा हलका प्रभारी के पद से इस्तीफा दे रहे हैं, क्योंकि वे नलवा हलका से पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ने के इच्छुक थे।

उन्होंने हलके से टिकट मांगा था। उन्होंने कहा कि वे पार्टी में एक मजबूत उम्मीदवार थे। तीन बार जिला परिषद के चुनाव में जीत दर्ज करवाई थी। उन्होंने हलके में कालीरामणा 12 खाप का प्रतिनिधित्व किया, जिसके तहत नलवा हलके में 12 गांव पड़ते हैं।

उन्होंने कहा कि कुलदीप बिश्नोई ने जाति विशेष से होने के कारण मेरी अनदेखी की है। 28 तारीख को 11 बजे हिसार के अग्रसेन भवन में अपने समर्थकों को एकत्रित करके वे आगामी रणनीति तय करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed