फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   2 crore rupees found to children celebrating Picnic in Panipat

पिकनिक मनाने गए एक छात्र को मिले 2 करोड़ रुपये, सच्चाई ने पुलिस के भी उड़ा दिए होश

Fri, 16 Nov 2018 11:08 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा) Updated Fri, 16 Nov 2018 11:08 AM IST
विज्ञापन
2 crore rupees found to children celebrating Picnic in Panipat
सांकेतिक तस्वीर

पिकनिक मना रहे बच्चों को एक पार्क में सफेद रंग के बैग में दो करोड़ रुपये मिल गए। करोड़पति बनने की खुशी अगले ही पल गायब हो गई। जब पूरे मामले में सच्चाई सामने आई। बच्चों से लेकर स्कूल प्रशासन के भी होश उड़ गए। आप भी इसकी सच्चाई जान लीजिए। 

विज्ञापन

2 crore rupees found to children celebrating Picnic in Panipat
सांकेतिक तस्वीर

दरअसल हरियाणा के पानीपत स्थित देवीलाल पार्क में पिकनिक मना रहे स्कूली बच्चों को एक गड्ढे में सफेद रंग के बैग में दो करोड़ रुपये, पिज्जा बॉक्स में पांच पिस्तौल और एक क्रॉस की हुई फोटो मिली। सारे नोट दो-दो हजार के बताए जा रहे हैं। आरोप है कि बच्चे को डांट-डपट कर स्कूल प्रिंसिपल ने नोटों से भरा बैग और पिस्तौल अपनी गाड़ी में रखवा लिए। 

बच्चे के परिजनों की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि शहर के बड़े व्यापारी की हत्या की सुपारी देने के लिए राशि और पिस्तौल रखी गई थी। नूरवाला स्थित मदर प्राइड पब्लिक स्कूल के बच्चे बाल दिवस पर पिकनिक मनाने देवीलाल पार्क गए थे। पांचवीं कक्षा के एक छात्र (11) को पार्क में खेलते हुए एक गड्ढे में पॉलीथिन और बैग पड़ा मिला।

बच्चे ने जब बैग खोलकर देखा दो करोड़ रुपये और पॉलीथिन में चिप्स, शराब और पानी-सोडे की बोतल थी। बच्चे ने इस बारे में अपने दोस्त को बताया और बैग पास में रेलवे लाइन पर झाड़ियों में छुपा दिया। थोड़ी देर बाद बच्चों को पार्क में खेलते हुए दूसरे गड्ढे में एक खाली पिज्जा बॉक्स में पांच पिस्तौल और एक क्रॉस की गई फोटो पड़ी मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

2 crore rupees found to children celebrating Picnic in Panipat
सांकेतिक तस्वीर

पिस्तौलों को भी छात्र ने जहां रुपयों का बैग छुपाया था वहीं रख दिया। स्कूल पहुंचने पर बच्चे के दोस्त ने अपने टीचर को इस बारे में बताया। टीचर ने स्कूल प्रिंसिपल को इसकी जानकारी दी।

बच्चे के परिजनों ने आरोप लगाया कि प्रिंसिपल ने उनके बच्चे को डांटा और उसे लेकर उस रेलवे लाइन के पास गए। रुपयों के बैग समेत दूसरा बॉक्स भी प्रिंसिपल ने अपनी गाड़ी में रखवा लिया।

बच्चे ने जब इसकी जानकारी परिजनों को दी तो उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। वहीं प्रिंसिपल ने पूरे मामले को सिरे से खारिज कर दिया है। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है। ऐसी शिकायत आई थी। तीन टीमों को मामले की जांच में लगाया है। जल्द पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। पुलिस रात को ही प्रिंसिपल को लेकर पार्क में गई थी। मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। - मनवीर सिंह, एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed