फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   1995 batch IAS officer Rajesh Prasad is new Chief Secretary of Chandigarh

Chandigarh: राजेश प्रसाद बने चंडीगढ़ के नए मुख्य सचिव, 1995 बैच के आईएएस अधिकारी, जानिए इनकी उपलब्धियां

Sat, 04 Oct 2025 10:40 AM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sat, 04 Oct 2025 10:40 AM IST
सार

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में प्रशासनिक विभाग में नए अधिकारी की नियुक्ति हुई है। साल 1995 बैच के आईएएस अधिकारी राजेश प्रसाद को चंडीगढ़ के नए मुख्य सचिव के तौर पर नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
1995 batch IAS officer Rajesh Prasad is new Chief Secretary of Chandigarh
आईएएस राजेश प्रसाद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

एजीएमयूटी कैडर के 1995 बैच के आईएएस अधिकारी एच. राजेश प्रसाद को चंडीगढ़ का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। गृह मंत्रालय ने शनिवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए। वर्तमान में जम्मू-कश्मीर में प्रिंसिपल सेक्रेटरी के पद पर तैनात एच. राजेश प्रसाद सोमवार को चंडीगढ़ प्रशासन में बतौर मुख्य सचिव पदभार संभाल सकते हैं।

पूर्व मुख्य सचिव राजीव वर्मा लगभग डेढ़ साल तक इस पद पर रहे। बीते 28 सितंबर को उनके दिल्ली ट्रांसफर के आदेश जारी हुए थे। एजीएमयूटी कैडर के अधिकारी राजीव वर्मा ने सात फरवरी 2024 को पदभार ग्रहण किया था।
विज्ञापन

चंडीगढ़ के नए मुख्य सचिव एच. राजेश प्रसाद मूलरूप से कर्नाटक के रहने वाले हैं। उनका जन्म एक जून 1967 को हुआ था। उन्होंने बीकॉम से ग्रेजुएशन, एलएलबी और इग्नू व पुडुचेरी विश्वविद्यालय से फाइनेंस और पब्लिक मैनेजमेंट में एमबीए किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
आईएएस प्रसाद का है लंबा प्रशासनिक अनुभव

साल 1995 बैच के आईएएस प्रसाद ने अपने करिअर की शुरुआत अरुणाचल प्रदेश के जिला कलेक्टर के रूप में की थी। इसके बाद वे साउथ दिल्ली के डिप्टी कमिश्नर, दिल्ली के व्यापार एवं कर विभाग के आयुक्त, और शहरी विकास विभाग के आयुक्त रह चुके हैं। वे दिल्ली के शिक्षा और शहरी विकास विभाग में प्रिंसिपल सेक्रेटरी के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं। 22 सितंबर 2022 से वे जम्मू-कश्मीर में प्रिंसिपल सेक्रेटरी (पावर डिपार्टमेंट) के पद पर कार्यरत थे और पावर कॉरपोरेशन के एमडी का चार्ज भी संभाल रहे थे। करीब तीन दशक के प्रशासनिक अनुभव के दौरान उन्होंने दिल्ली, अरुणाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में कई अहम पदों पर रहते हुए उल्लेखनीय कार्य किए हैं।

हरियाणा कैडर फिर हुआ मजबूत

पूर्व मुख्य सचिव राजीव वर्मा के दिल्ली ट्रांसफर और आईएएस अजय जगती के सेवानिवृत्त होने के बाद चंडीगढ़ प्रशासन में हुए फेरबदल से हरियाणा कैडर एक बार फिर मजबूत हुआ है। बीते शुक्रवार को ही गृह सचिव मनदीप सिंह बराड़ को स्वास्थ्य सचिव नियुक्त किया गया है। यह पद करीब चार साल पहले यूटी कैडर को सौंपा गया था। नए मुख्य सचिव के पदभार संभालने तक बराड़ यह जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed