{"_id":"62f29fb250b20802316c447d","slug":"196-schools-closed-in-haryana-in-three-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसून सत्र: तीन साल में 196 स्कूल बंद, शिक्षकों के 35980 पद खाली, सरकार ने दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसून सत्र: तीन साल में 196 स्कूल बंद, शिक्षकों के 35980 पद खाली, सरकार ने दी जानकारी
Wed, 10 Aug 2022 12:10 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 10 Aug 2022 12:10 AM IST
सार
शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने कहा है कि शिक्षकों की तबादला प्रक्रिया चल रही है। 15 अगस्त तक रेशनेलाइजेशन पूरी हो जाएगी। इसके बाद पता चलेगा कि वास्तव में कितने पद खाली हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा में तीन साल में 196 प्राथमिक और माध्यमिक स्कूल बंद हो गए हैं। शिक्षकों के 35980 पद अब भी खाली पड़े हैं। सोमवार को इसका खुलासा सरकार की ओर से सदन पटल पर रखे गए दस्तावेजों से हुआ है। निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू ने अतारांकित सवाल में सरकार से जानकारी मांगी थी कि प्रदेश कि कितने स्कूल बंद किए गए, कितने पद शिक्षकों के खाली हैं।
विज्ञापन
प्रदेश में स्कूलों की कुल संख्या कितनी है। सरकार ने जवाब में बताया है कि 2018 में 62 प्राथमिक, 2019 में 76 प्राथमिक और 12 मिडिल, 2021 में 41 प्राथमिक और 5 माध्यमिक स्कूल बंद हुए हैं। प्राचार्य के 391, मुख्याध्यापकों के 262, पीजीटी के 13517, टीजीटी के 16985, प्राथमिक शिक्षकों के 4825 पद खाली हैं। कुल स्वीकृत पद 126136 हैं, जबकि 90156 ही भरे हैं।
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने कहा है कि शिक्षकों की तबादला प्रक्रिया चल रही है। 15 अगस्त तक रेशनेलाइजेशन पूरी हो जाएगी। इसके बाद पता चलेगा कि वास्तव में कितने पद खाली हैं। कुंडू ने उनसे पूछा कि पिछले विधानसभा सत्र कि तुलना इस बार 2500 पद कम खाली बताए गए हैं। वह जानना चाहते हैं कि इन पदों को कब भरा गया। प्रदेश में कोई भर्ती तो हुई ही नहीं, शिक्षा विभाग ने गलत आंकड़े दिए हैं।
विज्ञापन