फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   190 withdrew nomination on last day 1031 candidates in haryana assembly election

Haryana Election: 1031 उम्मीदवार मैदान में, वर्ष 2019 और 2014 विस चुनाव के मुकाबले इस बार प्रत्याशी कम

Mon, 16 Sep 2024 10:43 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 16 Sep 2024 10:43 PM IST
सार

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन वापस लेने के आखिरी दिन 190 प्रत्याशियों ने नामांकन वापस लिया है, जिसके बाद मैदान में कुल 1031 उम्मीदवार हैं। इस बार प्रत्याशियों की संख्या वर्ष 2019 और 2014 के चुनाव के मुकाबले कम है।

विज्ञापन
190 withdrew nomination on last day 1031 candidates in haryana assembly election
हरियाणा विधानसभा चुनाव - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा विधानसभा चुनाव में इस बार कुल 1031 उम्मीदवार मैदान में हैं। नामांकन वापस लेने के आखिरी दिन सोमवार को 190 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस लिया। पिछली बार 2019 में 1169 और 2014 में 1351 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे। 

विज्ञापन


15वीं विधानसभा चुनाव के लिए 1559 उम्मीदवारों ने 1746 नामांकन पत्र भरे थे। इनमें से जांच के दौरान 1221 प्रत्याशियों की उम्मीदवारी सही पाई गई, जबकि 338 उम्मीदवारों के नामांकन रद्द कर दिए गए।
विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल के मुताबिक पंचकूला से 5 उम्मीदवार, अंबाला से 4, यमुनानगर से 5, कुरुक्षेत्र से 15, कैथल से 15, करनाल से 10, पानीपत से 6, सोनीपत से 7, जींद से 13, फतेहाबाद से 6, सिरसा से 12, हिसार से 23, दादरी से 3, भिवानी से 13, रोहतक से 4, झज्जर से 9, महेंद्रगढ़ से 9, रेवाडी से 3, गुरूग्राम से 15, नूंह से 2, पलवल से 4 और फरीदाबाद से 7 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन वापस लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिसार से 89 उम्मीदवार मैदान में
मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल ने बताया कि सभी 22 जिलों में जांच प्रक्रिया पूरी होने व नामांकन वापस लेने के बाद पंचकूला में 17 उम्मीदवार शेष बचे हैं। इसी प्रकार अंबाला से 39, यमुनानगर से 40, कुरुक्षेत्र से 43, कैथल से 53, करनाल से 55, पानीपत से 36, सोनीपत से 65, जींद से 72, फतेहाबाद में 40, सिरसा से 54, हिसार से 89, दादरी से 33, भिवानी से 56, रोहतक से 56, झज्जर से 42, महेंद्रगढ़ से 37, रेवाडी से 39, गुरूग्राम से 47, नूंह से 21, पलवल से 33 और फरीदाबाद से 64 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।


मतदान 5 अक्तूबर को
पंकज अग्रवाल ने बताया कि राज्य की 90 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। वहीं, संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा उन्हें चुनाव चिन्ह भी आवंटित कर दिए गए हैं। प्रदेश में मतदान 5 अक्तूबर 2024 को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक निर्धारित किया गया है। मतगणना 8 अक्तूबर को होगी और चुनाव परिणाम भी उसी दिन घोषित किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed