फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   19 Punjabi returned to Punjab from Saudi Arabia

सऊदी अरब में फंसे 19 भारतीय वापस लौटे, इस संस्था ने पैसे देकर बचाया

Thu, 29 Dec 2016 10:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब) Updated Thu, 29 Dec 2016 10:41 AM IST
विज्ञापन
19 Punjabi returned to Punjab from Saudi Arabia
सऊदी अरब में भारतीय
हेल्पिंग हैपलेस संस्था की ओर से सऊदी अरब में फंसे 19 पंजाबियों को सुरक्षित घर वापस पहुंचाया गया है। ये सभी लोग एजेंट के माध्यम से वहां पर काम करने गए थे। हालांकि उन्हें वहां काम तो मिला, लेकिन पैसे मांगने पर एक फार्म में कैद किया गया। वहां खाने को रोटी तक दी नहीं जाती थी। 
विज्ञापन


 जालंधर में बुधवार को प्रेसवार्ता के दौरान हेल्पिंग हैपलेस संस्था की को-फाउंडर अमनजोत कौर रामुवालिया ने कहा कि उन्होंने 19 पंजाबियों को दस दिन पहले 30 हजार प्रति व्यक्ति जुर्माना भरकर छुड़वाया है। क्योंकि इनका वीजा खत्म होेने से ओवर स्टे हो गया था।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सऊदी अरब में इन सभी पंजाबियों के साथ दुर्व्यवहार किया जाता था। इनसे जबरदस्ती काम करवाया जाता था और पैसे तक नहीं दिए जाते थे। जब यह सभी लोग पैसे की मांग उठाने लगे तो वहां के मालिक ने इन सभी को एक फार्म में कैद कर दिया।  यहां तक कि 19 लोगों को एक ही कमरे में ठहराया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

ये हैं सऊदी अरब से लौटे पंजाबी

19 Punjabi returned to Punjab from Saudi Arabia
सऊदी अरब में भारतीय
रामुवालिया ने कहा कि जसविंदर सिंह नामक युवक सऊदी अरब में फंसे लोगों के रिश्तेदारों समेत उनसे उनकी संस्था के चंडीगढ़ स्थित दफ्तर में आकर मिले और इस सारी घटना के बारे में जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने सऊदी अरब के राजदूत से बात की गई।

भारत के राजदूत अहिमद जावेद को पत्र लिखा और उनसे फोन पर भी लगातार बात की। इसके बाद दूतावास की एक टीम जाकर इन सभी लोगों से मिली। इसके बाद सभी लोगों को खाना पीना मिलने लगा। 

ये लोग पंजाब के जिला मुक्तसर, मोगा और फरीदकोट के रहने वाले हैं। उन्होंने कहा कि जगदेव सिंह नाम के लड़के के साथ उनकी फोन पर लगातार बात होती रहती थी। अमनजोत कौर रामुवालिया जिला योजना कमेटी मोहाली की पूर्व चेयरपर्सन रह चुकी हैं और अब हैलपिंग हैपलैस के नाम से संस्था चला रही हैं।

ये हैं सऊदी अरब से लौटे पंजाबी 
सनविंदर सिंह, संदीप सिंह, रेशम सिंह, ओमराज, जगदेव सिंह सिद्धू, रणजीत सिंह, सुखचैन सिंह, सुखमिंदर सिंह, जगसीर सिंह, सिंदरपाल सिंह, निशान सिंह, केवल सिंह, मुखबंत सिंह, गुरमीत सिंह, गुरपिंदर सिंह, जसवीर सिंह, गुरमीत सिंह, जसवंत सिंह व हरदेव सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed