फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   19 kiosks running in Elante without approval, notice

बिना मंजूरी एलांते में चल रहे 19 कियोस्क, नोटिस

Sun, 28 Aug 2022 02:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
19 kiosks running in Elante without approval, notice
चंडीगढ़। औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 स्थित शहर के सबसे बड़े मॉल एलांते के अंदर बिना मंजूरी कियोस्क चल रहे हैं। नियमों के इस उल्लंघन पर एसडीएम (पूर्व) नीतिश सिंगला ने मॉल के प्रबंधकों को नोटिस जारी किया है। नोटिस में उल्लंघन दूर करने के लिए 60 दिन का समय दिया गया है।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि मॉल के अंदर कई छोटे-छोटे कियोस्क चल रहे हैं, जिनकी मंजूरी नहीं दी गई है। पब्लिक वॉकिंग कोरिडोर में यह कियोस्क लगाए गए हैं, जिनकी संख्या करीब 19 है। नियमों के तहत ही ये नोटिस जारी किया गया है। नीतिश सिंगला ने बताया कि मॉल के प्रबंधकों को सुनवाई के लिए 31 अगस्त को बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि नोटिस में उल्लंघन को दूर करने के लिए 60 दिन का समय दिया गया है। इस समय सीमा के अंदर अगर मॉल प्रबंधन इन्हें नहीं हटाता तो विभाग द्वारा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आदेश में प्रतिदिन के हिसाब से जुर्माना लगाने की बात कही गई है। यदि जुर्माना नहीं भरा जाएगा तो लैंड रेवेन्यू के एरियर के रूप में रिकवरी की जाएगी। बता दें कि मॉल प्रबंधन इन कियोस्क से हर महीने लाखों का किराया वसूलता है। उनकी आमदनी का ये एक अहम स्रोत है। हालांकि एलांते के अंदर ये कियोस्क कई वर्षों से चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed