{"_id":"5e330e9a8ebc3e4b0b57c15b","slug":"18-years-old-boy-commits-suicide-in-yamuna-nagar-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी में गया था परिवार, फोन आया तो मच गया हड़कंप, फंदे पर लटका था बेटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी में गया था परिवार, फोन आया तो मच गया हड़कंप, फंदे पर लटका था बेटा
Thu, 30 Jan 2020 10:47 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 30 Jan 2020 10:47 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगाधरी की इशोपुर कॉलोनी में युवक ने चुन्नी के फंदा लगाकर जान दे दी। उसका शव उसके घर के कमरे में ही लटका मिला। घटना के समय मृतक युवक का परिवार शादी समारोह में इंद्री गया हुआ था। सूचना मिलने पर पुलिस व परिजन मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
इशोपुर कॉलोनी निवासी चमन लाल ने पुलिस को बताया कि वह 28 जनवरी को इंद्री में रिश्तेदारी में शादी समारोह में गया हुआ था। 30 जनवरी को वहां पर बारात आनी थी। 29 जनवरी को उसकी पत्नी गीता व बेटा गौरव भी शादी में चले गए थे। पीछे घर पर उसका बेटा चेतन उर्फ लक्की (18) अकेला था।
विज्ञापन
गुरुवार सुबह को उसने भी शादी में आना था। लेकिन सुबह जब वह शादी की तैयारियों में जुटे हुए थे तब उसके पास सूचना मिली कि चेतन ने फंदा लगाया हुआ है। सूचना मिलते ही वे यहां पहुंचे। चमन के मुताबिक गुरुवार सुबह नौ बजे उनका बेटा ब्रश कर रहा था। ये जानकारी उसे कालोनी के लोगों ने दी। वहीं उसका भतीजा शंकर लाल करीब साढ़े नौ बजे चेतन को इन्द्री ले जाने के लिए पहुंचा तो देखा कि वह चुन्नी से लटका हुआ है। उसी ने उन्हें सूचना दी।
विज्ञापन
थाना प्रभारी दिनेश सिंह चौहान का कहना है कि मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर शव परिवार को सौंप दिया है। मामले की जांच की जा रही है।