{"_id":"5efdf18396c32513976ecdc7","slug":"177-indian-returned-to-chandigarh-by-special-flight-from-kuwait","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन वंदे भारत: लॉकडाउन की वजह से कुवैत में फंसे थे 177 भारतीय, स्पेशल फ्लाइट से चंडीगढ़ पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन वंदे भारत: लॉकडाउन की वजह से कुवैत में फंसे थे 177 भारतीय, स्पेशल फ्लाइट से चंडीगढ़ पहुंचे
Thu, 02 Jul 2020 08:10 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 02 Jul 2020 08:10 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिशन वंदे भारत के अंतर्गत बुधवार की रात कुवैत से भारतीयों को स्पेशल फ्लाइट के माध्यम से भारत लाया गया। यह उड़ान गो एयर की थी। फ्लाइट मोहाली के चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर देर शाम पहुंची और इसमें करीब 177 यात्री सवार थे। इस फ्लाइट से उन भारतीयों को यहां लाया गया है जो कि किसी न किसी कारण से कुवैत में फंस गए थे।
विज्ञापन
यह वह यात्री थे जो कि कुवैत में काम करने गए थे या फिर अपने रिश्तेदारों से मिलने के लिए गए थे। अब जबकि मिशन वंदे भारत की शुरुआत की गई तो यह भारतीय अपने वतन लौट पाए हैं। इस उड़ान में ज्यादातर यात्रियों ने पीपीई किट पहनी थी और इनमें पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू, हरियाणा और आसपास के राज्यों के यात्री शामिल हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- इन एप से रहें सावधान! पुलिस को जारी करनी पड़ी एडवाइजरी, वरना बैंक खाता हो जाएगा खाली
विज्ञापन
जैसे ही उड़ान यहां पहुंची तो पंजाब स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों ने सभी यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग और मेडिकल चेकअप किया। इसके बाद यात्रियों को बैच में एयरपोर्ट से बाहर निकाला गया। यहां आए सभी यात्रियों के लिए सैनिटाइजेशन की व्यवस्था की गई थी। मोहाली के चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंची इस उड़ान के यात्रियों को राज्य सरकार के नियमों के अनुसार क्वारंटीन किया गया। विमान से जो यात्रियों का सामान उतारा गया उसको बाकायदा सैनिटाइज करने के बाद ही यात्रियों को सौंपा गया।