फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   176 deaths and 4798 new covid-19 cases reports in Haryana

पंजाब: एक दिन में कोरोना से 176 की मौत, 4798 पॉजिटिव मिले, ब्लैक फंगस ने ली एक की जान

Wed, 26 May 2021 12:41 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 26 May 2021 12:41 AM IST
सार

पंजाब में कोरोना के नए मामलों में कमी दर्ज की गई है। वहीं मौतों का आंकडा अभी चिंताजनक बना है। मंगलवार को लुधियाना में सर्वाधिक 19 मौतें दर्ज की गईं। वहीं पटियाला स्थित राजिंदरा अस्पताल में ब्लैक फंगस से एक मरीज की मौत हो गई। 

विज्ञापन
176 deaths and 4798 new covid-19 cases reports in Haryana
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में मंगलवार को कोरोना से 176 लोगों की मौत हो गई जबकि 4798 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 53127 हो गई है। 386 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, 6357 संक्रमितों को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रख गया है। 

विज्ञापन


मंगलवार को लुधियाना में 19, संगरूर में 17, अमृतसर में 16, बठिंडा में 14, पटियाला में 13, जालंधर में 12, मोहाली व मुक्तसर में 9-9,फिरोजपुर में 8, कपूरथला व फाजिल्का में 7-7, फरीदकोट व मानसा में 6-6, मोगा व गुरदासपुर में 5-5, पठानकोट, बरनाला व फतेहगढ़ साहिब में 4-4, होशियारपुर, नवांशहर व तरनतारन में 3-3 और रोपड़ में 2 संक्रमितों की मौत हो गई। 
विज्ञापन


राजिंदरा में ब्लैक फंगस के एक और मरीज की मौत
उधर, पटियाला स्थित सरकारी राजिंदरा अस्पताल में ब्लैक फंगस के मरीजों की मौत का सिलसिला जारी है। मंगलवार को राजिंदरा में ब्लैक फंगस के एक और मरीज की मौत हो गई। अब मौत का कुल आंकड़ा छह हो गया। उधर, निजी नर्सिंग होम में मंगलवार को ब्लैक फंगस के एक नए केस की पुष्टि सिविल सर्जन डॉ. सतिंदर सिंह ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ ने बताया कि अब राजिंदरा और निजी अस्पताल में 9 ब्लैक फंगस के मरीज उपचाराधीन हैं। इसमें से पांच मरीज राजिंदरा और चार निजी अस्पताल में दाखिल हैं। सिविल सर्जन ने कहा कि मंगलवार को राजिंदरा में जिस ब्लैक फंगस के मरीज की मौत हुई, उसे कोविड संबंधी और भी कई समस्याएं थीं।
 
राजिंदरा में कोविड से हुई 19 मौतें
राजिंदरा अस्पताल में पिछले 24 घंटे के दौरान जहां 19 मरीजों की कोविड से मौत हो गई, वहीं 36 नए कोरोना मरीज अस्पताल में दाखिल हुए। इससे साफ है कि कोरोना की रफ्तार धीमी नहीं पड़ी है। जिन 19 मरीजों की अस्पताल में मौत हुई, उनमें पटियाला जिले के सात मरीज थे, जबकि 12 पंजाब के अन्य जिलों के हैं। अस्पताल से ठीक होकर 16 मरीज घर भी लौटे हैं।

गुरदासपुर में मिले छह ब्लैक फंगस के मरीज, दो की मौत 

गुरदासपुर जिले में छह मरीज ब्लैक फंगस से संक्रमित मिले हैं। इनमें से दो की मौत हो चुकी है। जबकि चार अभी पंजाब के विभिन्न अस्पतालों में दाखिल है। मरने वाले भिखारीवाल (गुरदासपुर) और श्री गुरु रामदास कालोनी (बटाला) के रहने वाले थे। इन मरीजों को सरकारी मेडिकल कॉलेज पटियाला और डीएमसी में भर्ती किया गया था। 

इन दोनों की उम्र 55 और 66 वर्ष की थी। ये दोनों मरीज कोविड संक्रमित पाए गए थे। वहीं अन्य चार भी बटाला ब्लाक के रहने वाले बताए जा रहे हैं। इन सभी का इलाज पंजाब के विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इनमें तीन का इलाज अमृतसर और एक का इलाज जालंधर में हो रहा है। इन मरीजों में एक की उम्र 35 वर्ष की है, बाकि 56, 57 और 66 साल के बताए जा रहे हैं। हैरानी की बात तो यह है कि दो ब्लैक फंगस संक्रमित मरीज कोविड के शिकार नहीं बताए जा रहे हैं। वहीं, एक मरीज की एंटीजन रिपोर्ट निगेटिव और एक की रिपोर्ट अभी पेडिंग है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed