फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   17-year-old youth attacked with a knife at IT Park

Chandigarh News: आईटी पार्क में 17 वर्षीय युवक पर चाकू से हमला

Thu, 10 Sep 2026 02:01 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
17-year-old youth attacked with a knife at IT Park
चंडीगढ़। मनीमाजरा की इंदिरा कॉलोनी निवासी 17 वर्षीय समीर पर बुधवार रात आईटी पार्क स्थित स्ट्रीट वेंडिंग जोन में कथित तौर पर पांच युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में उसकी गर्दन, हाथ, पीठ समेत शरीर के कई हिस्सों पर चोटें आईं। गंभीर हालत में उसे पहले मनीमाजरा अस्पताल ले जाया गया, जहां से सेक्टर-32 अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक, समीर रात करीब आठ बजे इंफोसिस के पास स्ट्रीट वेंडिंग जोन में कुछ खाने गया था। इसी दौरान युवकों ने उस पर हमला कर दिया और रेलवे लाइन के पास जंगलनुमा क्षेत्र की ओर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची आईटी पार्क थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ आरोपियों की पहचान और हमले के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed