फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   17 students and a teacher tested positive for Covid 19 in govt school in Punjab

मोहाली में बढ़ा कोरोना: सरकारी स्कूल में 17 बच्चे मिले पॉजिटिव, एक शिक्षक भी संक्रमण की चपेट में

Wed, 27 Jul 2022 04:12 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मुल्लांपुर/नयागांव (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मुल्लांपुर/नयागांव (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 27 Jul 2022 04:12 PM IST
सार

मोहाली जिले में मंगलवार को 132 लोग कोरोना संक्रमण का शिकार हुए हैं। जबकि 100 मरीज ठीक हो गए हैं। डीसी अमित तलवार ने कहा कि सोमवार को 1313 लोगों के सैंपल लिए गए और इनमें 132 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

विज्ञापन
17 students and a teacher tested positive for Covid 19 in govt school in Punjab
सांकेतिक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोरोना संक्रमण ने एक बार फिर ग्रामीण क्षेत्रों में दस्तक देनी शुरू कर दी है। न्यू चंडीगढ़ के पास गांव तीड़ा के सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 17 बच्चे और एक अध्यापक कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को 80 विद्यार्थियों के सैंपल लिए थे। अभी रिपोर्ट आना बाकी है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि सभी विद्यार्थी सामान्य हालत में अपने घरों में हैं।

विज्ञापन


सीनियर सेकेंडरी स्कूल गांव तीड़ा में कुल 377 बच्चे पढ़ते हैं। कुछ बच्चों को खांसी, जुकाम और बुखार के लक्षण होने के कारण इनकी कोरोना जांच कराई गई। शनिवार को चार बच्चों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम हरकत में आई। सोमवार को स्कूल में सामान्य लक्षणों वाले छात्रों की कोविड जांच की गई। इसमें 13 बच्चों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा एक अध्यापक की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव मिली है। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग की टीमें स्कूल में मौजूद हैं। दोनों विभागों की हालात पर नजर है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सभी बच्चे बिल्कुल ठीक हैं। मौसम में बदलाव होने के कारण वायरस का प्रकोप बढ़ा है। बच्चों को मास्क पहनने, हाथ धोने और सामाजिक दूरी बनाने के बारे में बताया जा रहा है। वहीं ग्रामीणों ने कुछ दिनों के लिए स्कूल को बंद करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घबराने की बात नहीं
घबराने जैसी कोई बात नहीं है। सभी बच्चे स्वस्थ हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम स्कूल प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में है। ग्रामीणों से जांच कराने की अपील की गई है। डॉ. अलखजोत, एसएमओ बूथगढ़।

स्थिति पर पूरी नजर
जैसे ही पहले दिन बच्चों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई, हमने तुरंत स्कूल में कोरोना की गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराना शुरू कर दिया। सभी स्टाफ के सैंपल जांच को भेजे गए हैं। मामले पर नजर रखी जा रही है। सभी बच्चे सामान्य हैं। मामले की जानकारी विभाग के अधिकारियों को दी गई है। जैसे ही विभाग से कोई दिशा निर्देश मिलते हैं, उनका सख्ती से पालन किया जाएगा। परवीन, प्रिंसिपल सेकेंडरी स्कूल गांव तीड़ा। 


मोहाली में 132 पॉजिटिव मिले
मोहाली जिले में मंगलवार को 132 लोग कोरोना संक्रमण का शिकार हुए हैं। जबकि 100 मरीज ठीक हो गए हैं। डीसी अमित तलवार ने कहा कि सोमवार को 1313 लोगों के सैंपल लिए गए और इनमें 132 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनके संपर्क में आने वाले लोगों की स्क्रीनिंग शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed