फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   165 youth donated blood in the camp

Chandigarh News: शिविर में 165 युवाओं ने किया रक्तदान 

Sat, 07 Jan 2023 11:46 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 07 Jan 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
165 youth donated blood in the camp
चंडीगढ़। सर्दी के मौसम में ब्लड बैंकों में खून की कमी दूर करने और जरूरतमंद मरीजों की जान बचाने में योगदान देने के लिए शनिवार को रक्तदान शिविर लगाया गया। अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से पीजीआई समेत दो स्थानों पर आयोजित शिविरों में 165 युवाओं ने रक्तदान किया।
विज्ञापन

पीजीआई में थैलेसीमिक चैरिटेबल ट्रस्ट और स्ट्रेटेजिक इंस्टीट्यूट फॉर पब्लिक हेल्थ एजुकेशन एंड रिसर्च के सहयोग से आयोजित शिविर में 91 युवाओं ने रक्तदान किया। यह ट्रस्ट का 270वां शिविर था। ट्रस्ट के सदस्य सचिव राजिन्दर कालरा ने बताया कि 27 युवा स्वास्थ्य कारणों से रक्तदान नहीं कर पाए। उन्होंने बताया कि थैलेसीमिया के मरीजों को दो महीने में तीन बार खून चढ़ाने की जरूरत पड़ती हे। ठंड के कारण खून का स्टॉक कम होने का खतरा मंडराने लगा है इसलिए युवाओं से रक्तदान करने की अपील की जा रही है। इसी क्रम में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 91 युवाओं ने रक्तदान किया।
विज्ञापन

रात को मिली सूचना, सुबह रक्तदान करने पहुंच गए
दूसरी ओर श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से मनीमाजरा मोटर मार्केट में शिविर लगाया गया। शुक्रवार की रात शिविर लगाने की योजना बनाई गई। निष्काम सेवक जत्था और मैकेनिक वेलफेयर एसोसिएशन ने शिविर में सहयोग करने की हामी भरी। शिविर में 74 युवाओं ने रक्तदान किया। शिविर में महामाई मनसा देवी चैरिटेबल भंडारा कमेटी व पीजीआई ब्लड बैंक की टीम ने भी सहयोग किया। शिविर का उद्घाटन सुरजीत सिंह ने किया। शिविर में सिमरनजीत सिंह, राजेश कुमार, संजीव कुमार, संजू लिखारी, रंजीत सिंह राणा, बब्बू मान, बलविंदर सिंह जस्सी का विशेष योगदान रहा। श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट के ब्लड डोनेशन कैंप के को-ऑर्डिनेटर दीपक शर्मा एवं लक्ष्मण सिंह रावत ने बताया कि ठंड के कारण लोग खून देने से कतरा रहे हैं इसलिए शिविर में युवाओं को रक्तदान से जुड़े भ्रम को दूर करने का भी प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed