फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   16.2 kg poppy husk and drug money worth Rs 6.7 lakh recovered from dairy operator

Chandigarh News: डेयरी संचालक से 16.2 किलो चूरापोस्त व 6.7 लाख की ड्रग मनी बरामद

Sun, 06 Oct 2024 06:05 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2024 06:05 AM IST
विज्ञापन
16.2 kg poppy husk and drug money worth Rs 6.7 lakh recovered from dairy operator
चंडीगढ़। क्राइम ब्रांच की टीम ने नशा तस्करी के मामले में ऑटो चालक व डेयरी संचालक को गिरफ्तार कर उससे 16.2 किलो चूरापोस्त व 6.7 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की है। आरोपी की पहचान असलम निवासी एचएनओ मिल्क कॉलोनी धनास के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच में तैनात एसआई राज पाल सिंह बीती 3 अक्तूबर की शाम को पुलिस टीम के साथ मलोया थानाक्षेत्र में गश्त कर रहे थे। उन्हें सूचना मिली कि एक व्यक्ति नशा तस्करी करता है। टीम ने आरोपी असलम पुत्र रफीक मोहम्मद निवासी मिल्क कॉलोनी धनास को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 16.2 किलो चूरापोस्त के अलावा 6.7 लाख रुपये की नकदी बरामद हुई जो नशा तस्करी के जरिए कमाई की गई थी।
विज्ञापन

आरोपी के पास चूरापोस्त से संबंधित कोई परमिट या लाइसेंस नहीं था जिसके चलते उसके खिलाफ क्राइम ब्रांच थाने में ही एनडीपीएस अधिनियम धारा-15 के तहत केस दर्ज किया गया। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी 5वीं कक्षा पास है और नशे का आदी है। उसके पास से दूध सप्लाई की आड़ में नशा तस्करी करने के लिए प्रयोग किए जाने वाला थ्री व्हीलर भी बरामद कर लिया है। आरोपी ऑटो चालक भी है और दूध डेयरी का मालिक है। जांच में पता चला कि आरोपी असलम ने धनास के मार्बल मार्केट के पास एक अज्ञात व्यक्ति से कम कीमत पर ड्रग्स यानी चूरापोस्त खरीदा और आसानी से पैसा कमाने के लिए उसे शहर में अलग-अलग जगहों पर सप्लाई करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो 01: क्राइम सेल द्वारा गिरफ्तार किया गया आरोपी। स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed