{"_id":"5a36b7c34f1c1ba7668babd6","slug":"16-medals-won-for-the-country-in-the-commonwealth-wrestling-championship","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ये है हरियाणवीं छोरियों की ताकत, दक्षिण अफ्रीका में देश के लिए जीते 16 मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये है हरियाणवीं छोरियों की ताकत, दक्षिण अफ्रीका में देश के लिए जीते 16 मेडल
अंकित चौहान/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
Updated Mon, 18 Dec 2017 09:37 AM IST
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका में छाईं म्हारी बेटियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साउथ अफ्रीका में चल रही कॉमनवेल्थ रेसलिंग चैंपियनशिप में हरियाणा की बेटियां छा गईं। देश को मिले 20 मेडल में से 16 पदक हरियाणा की छोरियों ने जीते हैं। चार मेडल यूपी की बेटियों को मिले हैं। कोच कुलदीप मलिक महिला पहलवानों के प्रदर्शन को अगले साल होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए अच्छा मान रहे हैं।
बता दें कि कॉमनवेल्थ रेसलिंग चैंपियनशिप में हर देश से ए और बी दो टीमें भेजी गईं थीं। हर वेट केटैगिरी में दो-दो महिला पहलवानों को चुना गया। इस तरह भारत से 10 वेट केटैगिरी में 20 महिला पहलवानों को खेलने के लिए चुना गया। इनमें से 16 पहलवान हरियाणा की थीं। हरियाणा के पहलवानों ने 16 मेडल में 8 गोल्ड, 6 सिल्वर, 2 ब्रांज पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। टीम में शामिल अन्य सभी चार पहलवानों ने भी मेडल जीते हैं, जोकि यूपी की रहने वाली हैं। इनमें एक गोल्ड, एक सिल्वर और दो ब्रांज मेडल शामिल हैं।
साल 2016 में जीतीं थीं 12 पदक
साल 2016 में सिंगापुर में हुई कॉमनवेल्थ रेसलिंग चैंपियनशिप में देश की महिला पहलवानों ने कुल 16 पदक जीतीं थीं, इसमें 6 गोल्ड, 8 सिल्वर और 2 ब्रांज पदक शामिल थे। इनमें से 12 मेडल हरियाणा की बेटियों ने जीते थे, जिसमें 5 गोल्ड, 6 सिल्वर और एक ब्रांज पदक मिला था।

फौगाट बहनों ने जीते 3 गोल्ड, एक सिल्वर
दक्षिण अफ्रीका में छाईं म्हारी बेटियां
- फोटो : फाइल फोटो
फौगाट बहनों ने जीते 3 गोल्ड, एक सिल्वर
चैंपियनशिप में चार फौगाट बहनों ने विदेश में एक साथ देश के लिए कुश्ती लड़कर मेडल जीते हैं। गीता, रितु और विनेश फौगाट ने गोल्ड तो संगीता फौगाट ने सिल्वर जीता है। इस तरह भिवानी के बलाली गांव के एक घर में चार अंतरराष्ट्रीय मेडल एक साथ आए हैं।
यूपी की इन पहलवानों ने जीते मेडल
कॉमनवेल्थ जाने वाली पहलवानों में यूपी की चार पहलवान शामिल थीं। पूजा तोमर, गार्गी यादव, दिव्या काकरान और मन्नू तोमर ने मेडल जीते हैं। ये मेरठ और मुजफ्फरनगर जिले की रहने वाली हैं।
इन्होंने जीता गोल्ड
रितु फौगाट, विनेश फौगाट, गीता फौगाट, सीमा, पूजा ढ़ांडा, साक्षी मलिक, रितु मलिक, दिव्या काकरान और किरण।
इन्होंने जीती चांदी
निर्मला देवी, पिंकी, मनीषा, संगीता फौगाट, रविता, गार्गी यादव और पूजा।
इन्होंने जीता कांस्य
मोनिया, पूजा तोमर, मन्नू तोमर और कविता।
कॉमनवेल्थ रेसलिंग चैंपियनशिप में देश की महिला पहलवानों का प्रदर्शन बेहतर रहा है। जिस तरह से इन्होंने मेडल जीते हैं, उससे अगले साल होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स में उनसे पदकों की उम्मीद बढ़ जाती है।
- कुलदीप मलिक, चीफ कोच भारतीय महिला कुश्ती