{"_id":"61310d1d6fd3a37be444abe7","slug":"16-ips-officers-transferred-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेरबदल: हरियाणा में 16 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, डीजीपी पीके अग्रवाल नई टीम बनाने में जुटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेरबदल: हरियाणा में 16 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, डीजीपी पीके अग्रवाल नई टीम बनाने में जुटे
Thu, 02 Sep 2021 11:17 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 02 Sep 2021 11:17 PM IST
सार
हरियाणा में गुरुवार को 16 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया। तबादला लिस्ट में दिवांगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के जीजा ओपी सिंह का भी नाम शामिल है। उन्हें अब एडीजीपी अपराध मुख्यालय व एससीआरबी निदेशक का जिम्मा सौंपा गया है। इससे पहले ओपी सिंह फरीदाबाद के पुलिस आयुक्त के पद पर तैनात थे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के नवनियुक्त पुलिस महानिदेशक पीके अग्रवाल नई टीम बनाने में जुट गए हैं। गुरुवार को पुलिस विभाग में हुए 16 आईपीएस के तबादलों में इसकी झलक साफ दिख रही है। तबादला एवं नियुक्ति आदेश में मुख्यालय स्तर पर बड़े बदलाव किए गए हैं। डीजीपी की दौड़ में शामिल रहे डीजी रैंक के अफसरों शत्रुजीत कपूर को विजिलेंस, मोहम्मद अकील को जेल, देशराज को कमाडेंट जनरल होमगार्ड व सिविल डिफेंस का जिम्मा सौंपा गया है।
विज्ञापन
फरीदाबाद के पुलिस आयुक्त व सुशांत सिंह राजपूत के जीजा ओपी सिंह को एडीजीपी अपराध मुख्यालय व एससीआरबी निदेशक का जिम्मा मिला है। अब तक विजिलेंस का जिम्मा पीके अग्रवाल के पास था। मोहम्मद अकील डीजीपी क्राइम मुख्यलाय की जिम्मेदारी देख रहे थे। शत्रुजीत के पास अतिरिक्त मुख्य सचिव परिवहन के साथ डीजी जेल का अतिरिक्त कार्यभार था।
विज्ञापन
देशराज भोंडसी पुलिस कांप्लेक्स के महानिदेशक का कामकाज देख रहे थे। ताजा ओदश में पुलिस महानिदेशक पीके अग्रवाल को हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन के चेयरमैन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। यह पद आईपीएस केके सिंधु की सेवानिवृत्ति के कारण खाली हुआ है।
विज्ञापन
वाई पूरण कुमार को मधुबन भेजा
निवर्तमान डीजीपी मनोज यादव को एक विवाद में हाईकोर्ट व अनुसूचित जाति आयोग तक पहुंचाने वाले अंबाला के आईजी वाई पूरण कुमार को हरियाणा आर्म्ड पुलिस मधुबन का आईजी लगाया गया है। पूरण कुमार के साथ मनोज का विवाद खासा चर्चा में रहा।
इन आईपीएस को ये मिला जिम्मा
- एम रवि किरण आईजीपी, साउथ रेंज रेवाड़ी
- विकास अरोड़ा फरीदाबाद के पुलिस आयुक्त
- हरदीप सिंह दून हरियाणा मानवाधिकार आयोग, चंडीगढ़ में जांच निदेशक
- गौरव को एएसपी, असंध, सिद्धांत जैन को एएसपी, महेंद्रगढ़, अमित को एएसपी, इंद्री, हेमेंद्र कुमार मीणा को एएसपी, महम, कुलदीप सिंह को एएसपी, नरवाना, मेधा भूषण को एएसपी, सांपला, हिमाद्री कौशिक को एएसपी, बादली बनाया गया है।