फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   सेंट सोल्जर पैराडाइज स्कूल ने मनाया वार्षिक समारोह

सेंट सोल्जर पैराडाइज स्कूल ने मनाया वार्षिक समारोह

Mon, 03 Dec 2018 02:09 AM IST
Updated Mon, 03 Dec 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
सेंट सोल्जर पैराडाइज स्कूल ने मनाया वार्षिक समारोह

विज्ञापन
इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में स्वच्छता पर अलख
सेंट सोल्जर पैराडाइज स्कूल ने मनाया वार्षिक समारोह, छात्रों की प्रस्तुति ने मोहा मन
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। सेंट सोल्जर पैराडाइज स्कूल ढकोली द्वारा सेक्टर-5 स्थित इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। वार्षिक समारोह का थीम आगाज रखा गया। कार्यक्रम में जस्टिस जेपी सिंह अपनी पत्नी और सेंट सोल्जर एजुकेशन सोसायटी के चेयरमैन अनिल चोपड़ा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। विद्यार्थियों ने पूरी मेहनत, लग्न, जोश से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम सामाजिक मुद्दों जैसे नारी सशक्तीकरण, शैक्षिक उद्देश्यों व स्वच्छता पर आधारित था। विद्यार्थियों की प्रस्तुति को देख सभी परिजन व अतिथि मंत्रमुग्ध हो उठे। स्कूल की मुख्य अध्यापिका नीलम ने विद्यालय की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। मुख्यातिथि जगदीप सिंह ने विद्यार्थियों में पुरस्कार बांटे। उन्होंने स्टूडेंट्स के उत्कृष्ट प्रदर्शन की प्रशंसा की और उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ- साथ छात्रों के कौशल विकास के लिए इस तरह की गतिविधियों का होना बहुत जरूरी है। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के साथ किया गया। इस मौके पर स्कूल के डायरेक्टर वीजे सिंह भी उपस्थित रहे। इस दौरान चेयरमैन अनिल चोपड़ा की पत्नी संगीता चोपड़ा ने स्कूल को एक लाख रुपये देने की भी घोषणा की।


नाटक के माध्यम से स्वच्छता का संदेश
स्टूडेंट्स ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दर्शकों को मानव जीवन में स्वच्छता का महत्व समझाया। उन्होंने समाज को साफ सुथरा रखने और पॉलीथीन फ्री बनाने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed