फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   सतलुज पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय टेनिस चैंपियनशिप का आयोजन

सतलुज पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय टेनिस चैंपियनशिप का आयोजन

Sun, 02 Dec 2018 01:48 AM IST
Updated Sun, 02 Dec 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
सतलुज पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय टेनिस चैंपियनशिप का आयोजन
टेनिस चैंपियनशिप में दम दिखाने पहुंचे 75 खिलाड़ी
विज्ञापन

सतलुज पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय प्रतियोगिता, आज खेले जाएंगे फाइनल मुकाबले
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। सतलुज पब्लिक स्कूल, सेक्टर-4, पंचकूला में शनिवार दो दिवसीय ‘17वीं सतलुज ओपन टेनिस चैंपियनशिप’ का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन स्कूल प्रिंसिपल कृत सराय ने किया। पंचकूला और आसपास के जिलों के विभिन्न स्कूलों और क्लबों के 75 से अधिक स्टूडेंट्स ने चैंपियनशिप में हिस्सा लिया। प्री-क्वार्टर फाइनल सुबह 10 बजे शुरू हुआ। पहले दिन अंडर-17 (बॉयज), अंडर-14 (गर्ल्स), अंडर-14 (बॉयज), अंडर-14 (गर्ल्स), अंडर-12 (बॉयज), अंडर-12 (गर्ल्स) और अंडर-10 (बॉयज) के कई रोमांचक मैच खेले गए।


अंडर-12 गर्ल्स मैच में जोरदार टक्कर
अंडर-12 गर्ल्स मैच में सतलुज पब्लिक स्कूल पंचकूला की नमिता ने चारवी बंसल को 6-2 से हराया। मानव मंगल स्कूल पंचकूला की जायती गोयल ने सतलुज पब्लिक स्कूल पंचकुला की चेतना नेगी को 6-1 से हराया। गुरुकुल स्कूल की खुशी गुप्ता ने मानव मंगल स्कूल की भूमिका को 6-2 से हराया। गुरुकुल स्कूल चंडीगढ़ की श्रावस्ती कुंडिलया ने एलएफसी की कनिष्का वशिष्ठ को 6-2 से हराया। अंडर-14 गर्ल्स सतलुज पब्लिक स्कूल की विशिता पंचकूला ने सीएल डीएवी स्कूल पंचकूला की ईशा रावत को 6-1 से हराया। कनिष्का रहाशिशत ने गुरुशिखा शर्मा को 6-2 से हराया। वहीं, अंडर-10 बॉयज मुकाबले में सतलुज पब्लिक स्कूल पंचकूला के दीपांशु ने सेंट जॉन चंडीगढ़ के आरूष सैनी को 6-2 से हराया। चंडीगढ़ के सेंट स्टीफन स्कूल के जसकीरत सिंह ने चंडीगढ़ के सेंट कबीर स्कूल के रूशिल को 6-4 से हराया। एलएफसी के रुहान आदित्य अग्रवाल ने ब्रिलियंस स्कूल के आदित्य को 6-4 से हराया। अंडर-12 बॉयज ब्रिलियंस स्कूल के दीपांश बालयाण ने विविध को 6-0 से हराया। गुरुकुल स्कूल के कुशग्रा रावत ने सेंट स्टीफन स्कूल के जसकीरत सिंह को 6-1 से हराया। एलएफसी के दक्ष खोकर ने डीसी मॉडल स्कूल के हरमन को 6-0 से हराया। फाइनल मैच आज खेले जाएंगे। उधर, प्रिंसिपल कृत सराय ने कहा कि चैंपियनशिप में शामिल हो रहे सभी स्कूलों और स्टूडेंट्स को प्रमाणपत्र दिए जाएंगे और विजेताओं को ट्राफी से सम्मानित किया जाएगा। इस आयोजन का उद्देश्य स्कूल स्तर पर टेनिस को प्रोत्साहित करना है। सतलुज ओपन स्कूल द्वारा आयोजित की जाने वाली ये सबसे पुरानी टेनिस चैंपियनशिप में से एक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed