{"_id":"5beb3177bdec227eda031b5c","slug":"154214033110-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूला की मां-बेटियां होंगी अग्निपथ अवार्ड से सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचकूला की मां-बेटियां होंगी अग्निपथ अवार्ड से सम्मानित
Updated Wed, 14 Nov 2018 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला की मां-बेटियां होंगी अग्निपथ अवार्ड से सम्मानित
- 9वें वार्षिक अग्निपथ पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन 17 नवंबर को होगा
- पुरस्कार वितरण समारोह का पद्म भूषण राम वी सुतार करेंगे शुभारंभ
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। अग्निपथ संस्था की ओर से पंचकूला सेक्टर-चार निवासी ताइक्वांडो की इंटरनेशनल कोच अमिता मरवाहा और उनकी बेटियों हिमांशी और ईशानी को सम्मानित किया जाएगा। 9वें वार्षिक अग्निपथ पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन 17 नवंबर को किया जाएगा। जिसका शुभारंभ पद्म भूषण राम वी सुतार करेंगे। वहीं, ताइक्वांडो कोच को गुरु द्रोणाचार्य अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।
हिमांशी को आर्ट के क्षेत्र में उल्लेखनीय कलाकृतियां बनाने पर बेस्ट आर्टिस्ट ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा ईशानी को अग्निपथ कला श्री अवार्ड 2018-19 से सम्मानित किया जाएगा। संस्था के प्रमुख महेंद्र कुमार लूथरा ने ताइक्वांडो कोच और उनकी बेटियों के योगदान को सराहते हुए इस अवार्ड के लिए चुना है। क्योंकि तीनों ही गरीब बच्चों को अलग-अलग क्षेत्र में ट्रेनिंग दे रही हैं। पिता पीसी मरवाहा ने बताया कि ईशानी को दो साल की उम्र से संगीत और डांस का बहुत शौक था, इसलिए उसके शौक को पूरा करने के लिए कथक के मास्टर रूप चंद से ट्रेनिंग दिलवानी शुरू की गई।
आज काफी हद तक कथक में ईशानी ट्रेंड हो चुकी है और मास्टर रूपचंद से ट्रेनिंग लेने के बाद पंचकूला में विभिन्न कॉलोनियों में अपने पिता के साथ जाकर छोटे बच्चों को इकट्ठा करके उन्हें म्यूजिक एवं संगीत सिखाने का प्रयास करती हैं। मास्टर रूपचंद ने बताया कि ईशानी का हौसला काफी अच्छा है और वह कई जगह परफार्मेंस दे चुकी है। इसलिए वह पूरे मन से चाहते हैं कि ईशानी जल्दी ट्रेंड हो जाए और दूसरों को नि:शुल्क यह विधा बांट सके।