फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   11 नवंबर को ताउ देवी लाल स्टेडियम में किया जाएगा सीडब्ल्यूई का आयोजन

11 नवंबर को ताउ देवी लाल स्टेडियम में किया जाएगा सीडब्ल्यूई का आयोजन

Sun, 04 Nov 2018 12:52 AM IST
Updated Sun, 04 Nov 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
11 नवंबर को ताउ देवी लाल स्टेडियम में  किया जाएगा सीडब्ल्यूई का आयोजन
खली के बेस्ट रेसलर के अलावा फाइट करते नजर आएंगे इंटरनेशनल फाइटर
विज्ञापन

11 नवंबर को ताऊ देवीलाल स्टेडियम में होगा सीडब्ल्यूई का आयोजन

- खली के बेस्ट रेसलर के अलावा फाइट करते नजर आएंगे इंटरनेशनल फाइटर
- स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज करेंगे बतौर मुख्यातिथि शिरकत

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। सेक्टर-तीन स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में 11 नवंबर को सीडब्ल्यूई की ओर से आयोजित रेसलिंग प्रतियोगिता में स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। पंचकूला के निजी होटल में जानकारी देते हुए सीडब्ल्यूई के संचालक द ग्रेट खली ने बताया कि रेसलिंग शाम चार बजे शुरू होगी। जिसमें शाम छह से नौ बजे तक बड़ी फाइट होगी। उन्होंने बताया कि रेसलिंग चैंपियनशिप करवाने का उनका मुख्य उद्देश्य अपने देश के युवा रेसलर को मंच प्रदान करना है ताकि उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए विदेश की बजाए अपने देश में बढ़िया मंच मिल सके। इसके अलावा उन्होंने बताया कि हमने सरकार से मांग की है कि हर जिले में अलग-अलग अकादमी खोली जाए जिसमें रेसलर अभ्यास कर सकें।
रेसलिंग चैंपियनशिप में इंटरनेशनल लेवल के महिला व पुरुष रेसलर रेसलिंग करते नजर आएंगे। जिनमें क्रिस मास्टर, कैटी फोर्ब्स, क्रिमसन, रेवल, जैमी जेमसन, माइक टरवर सहित भारतीय रेसलर शैंकी सिंह, दिनेश कुमार, मनीष दुबे, जीतू चौधरी, रघु देव, रवि प्रजापति व हरमन सिंह के नाम शामिल है। विजेताओं को इनाम के तौर पर बेल्ट व कैश प्राइज दिए जाएंगे। रेसलिंग के दौरान समय-समय पर हरियाणवी डांसर सपना चौैधरी, बॉलीवुड एटरटेनर राखी सांवत, खान साहब व पंजाबी सिंगर इंद्रजीत निक्कू दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आएंगे।
विज्ञापन


13 को अंबाला व 16 को करनाल में होगी चैंपियनशिप
13 नबंवर को अंबाला के राजीव गांधी स्टेडियम में रेसलिंग व 16 को करनाल में चैंपियनशिप का आयोजन होगा। जिसमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। इसके अलावा 18 नवंबर को नंगल में चैंपियनशिप का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed