फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   सेक्टर-5 के परेड ग्राउंड में लंकेश समेत दहन होंगे छह पुतले

सेक्टर-5 के परेड ग्राउंड में लंकेश समेत दहन होंगे छह पुतले

Fri, 19 Oct 2018 02:11 AM IST
Updated Fri, 19 Oct 2018 02:11 AM IST
विज्ञापन
सेक्टर-5 के परेड ग्राउंड में लंकेश समेत दहन होंगे छह पुतले
नोट: विज्ञापन पार्टी है अच्छे से लगाना फोटो समेत
विज्ञापन



परेड ग्राउंड में लंकेश समेत दहन होंगे छह पुतले

- आतिशबाजी का नजारा होगा आकर्षण का केंद्र
- हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य होंगे मुख्यातिथि

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। सेक्टर-5 स्थित परेड ग्राउंड में शुक्रवार को 31वां दशहरा उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा होगा। उत्सव की तैयारी को पूरा कर लिया गया है। इस बार बुराई के प्रतीक रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद समेत कुल छह पुतले जलेंगे। इसमें तीन पुतले बुराई, नशा और नारी अत्याचार के होंगे। नारी अत्याचार के पुतले को फांसी पर लटका दिखाया गया है, जबकि गंदगी और नशे का पुतला भी जलाया जाएगा। उत्सव में आने वाले विशेष अतिथियों के लिए करीब चार हजार कुर्सियों का प्रबंध किया गया। है। यह जानकारी वीरवार को हिंदू धर्म सभा श्रीराम मंदिर सेक्टर-दो पंचकूला एवं श्री कृष्ण लाल रामलीला ड्रामेटिक क्लब पंचकूला के चेयरमैन शाम लाल बंसल, महासचिव कुसुम कुमार गुप्ता, संरक्षक बृजपाल गर्ग ने दी।
परेड ग्राउंड में तैयारियों का जायजा लेते हुए सदस्यों ने मीडिया को बताया कि इस समारोह में लगभग दो लाख दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है। निरीक्षण के दौरान संगठन मंत्री राजन गुप्ता, कैशियर विजय गर्ग, समाजसेवी तेजपाल गुप्ता, श्रीराम मंदिर के प्रधान पवन मित्तल, मेघराज, राकेश गुप्ता, विजय अग्रवाल, माया गार्डन के एमडी सतीश जिंदल, डायरेक्टर मदन जिंदल, कैलाश मित्तल भी उपस्थित थे। शाम लाल बंसल ने बताया कि उनकी दशहरा कमेटी की ओर से देश में एक नई मिसाल पेश की जा रही है। इस मिसाल से समाज की दिशा और दशा बदलेगी और हिंदू धर्म आगे बढ़ेगा।
विज्ञापन

समारोह में हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य भी पहुंचेंगे। इस अवसर पर हरियाणा पुलिस के महानिदेशक बीएस संधू, अंबाला के सांसद रतन लाल कटारिया विशेष अतिथि रहेंगे। पंचकूला के विधायक ज्ञान चंद गुप्ता, कालका विधायक लतिका शर्मा, समाजसेवी एसपी सिंगला, पंचकूला डीसी मुकुल कुमार, नगर निगम पंचकूला के कमिश्नर राजेश जोगपाल विशेष अतिथि होंगे। इस दौरान विश्व प्रसिद्ध राम लखन बैंड विशेष तौर से दिल्ली से बुलाया गया है, जो दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। आतिशबाजी देखने योग होगी। इसके अलावा गिद्दा, भंगड़ा भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रावण, कुंभकर्ण, मेघनाद समेत बुराई, गंदगी और नारी अत्याचार के पुतले परेड ग्राउंड में खड़े हो चुके हैं। जिसे देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ रहा है। 19 अक्तूबर को सेक्टर-14 स्थित रामलीला ग्राउंड से झांकी निकाली जाएगी। जिसमें श्रीराम एवं रावण की सेना परेड ग्राउंड के लिये दो बजे रवाना होगी। इसके बाद दोनों सेनाओं के बीच परेड ग्राउंड के बीच स्टेज पर पहले वाकयुद्ध और फिर युद्ध होगा। भगवान श्रीराम के हाथों रावण का वध होगा। इसके बाद पूरे हिंदू रीति रिवाज के अनुसार विभीषण द्वारा रावण के पुतले का दहन सूरज छिपने से पहले कर दी जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed