फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   20 से 24 नवंबर अंडर 15 क्रिकेट चैंपियनशिप का आयोजन

20 से 24 नवंबर अंडर 15 क्रिकेट चैंपियनशिप का आयोजन

Fri, 19 Oct 2018 02:11 AM IST
Updated Fri, 19 Oct 2018 02:11 AM IST
विज्ञापन
20 से 24 नवंबर अंडर 15 क्रिकेट चैंपियनशिप का आयोजन
विदेशी टीमों सहित भारत की 8 क्रिकेट टीमें लेंगी भाग
विज्ञापन


- 20 से 24 नवंबर तक चलेगी अंडर-15 क्रिकेट चैंपियनशिप
- चैंपियनशिप में पड़ोसी देश बांग्लादेश, नेपाल, भूटान, अफगानिस्तान की टीमें होगी

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। प्रथम भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी अंतरराष्ट्रीय महिला (सीनियर), पुरुष अंडर-15 क्रिकेट चैंपियनशिप का आयोजन 20 से 24 नवंबर तक पंचकूला के सेक्टर-तीन स्थित ताऊ देवीलाल क्रिकेट स्टेडियम में किया जाएगा। हरियाणा स्पोर्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव अमरजीत कुमार ने बताया कि भारतीय रूरल प्रीमियर इंटरनेशनल गर्ल्स (सीनियर) तथा ब्वॉयज अंडर-15 क्रिकेट लीग डे-नाइट चैंपियनशिप में पड़ोसी देशों बांग्लादेश, नेपाल, भूटान, अफगानिस्तान सहित भारत की आठ टीमें भाग लेंगी। लतिका शर्मा तथा अमरजीत कुमार ने बताया कि दूसरी गर्ल्स इंटरनेशनल रूरल लीग क्रिकेट चैंपियनशिप आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य सरकार के ‘बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ’ अभियान को आगे बढ़ाना है। उन्होंने बताया कि आयोजन समिति की ओर से खिलाड़ियों को रहने, आने-जाने की टॉप क्लास सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। इसके अलावा प्रतियोगिता के अंत में एसोसिएशन की ओर से ट्रॉफी तथा एकल पुरस्कार बांटे जायेंगे। इसमें मैन आफ द मैच, बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट बॉलर, बेस्ट आफ आल टूर्नामेंट और बेस्ट विकेट कीपर को पुरस्कृत किया जाएगा। चैंपियनशिप के सारे मैच अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम चंडीगढ़ (यूटी), पंचकूला (हरियाणा) में खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed