फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   फिल्म इंडस्ट्री में काम की कमी नहीं, टैलेंट और मेहनत की जरूरत: रेखा सिंह

फिल्म इंडस्ट्री में काम की कमी नहीं, टैलेंट और मेहनत की जरूरत: रेखा सिंह

Tue, 09 Oct 2018 02:44 AM IST
Updated Tue, 09 Oct 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
फिल्म इंडस्ट्री में काम की कमी नहीं, टैलेंट और मेहनत की जरूरत: रेखा सिंह
पंचकूला पहुंचीं अभिनेत्री, आने वाली तीन फिल्मों पर की चर्चा
विज्ञापन


- फिल्म इंडस्ट्री में काम की कमी नहीं, टैलेंट और मेहनत की जरूरत: रेखा सिंह
- सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ काम करने का है सपना

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। नाटकों के बाद अब फिल्मों में धूम मचाने जा रहीं अभिनेत्री रेखा सिंह रविवार को पंचकूला पहुंचीं। जिनका प्रोडक्शन हाउस के डायरेक्टर राजेश वशिष्ठ और गरुश वशिष्ठ ने स्वागत किया। पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि उनकी तीन फिल्में जल्द ही आने वाली हैं, जिसमें से एक की शूटिंग अंबाला में होगी। एक फिल्म वह सनी देयोल के साथ करने वाली हैं। इसके अलावा एक पंजाबी एवं धार्मिक फिल्म में भी वह अभिनय करने वाली हैं।
उन्होंने बताया कि कॉलेज और हॉस्पिटल, कुमकुम भाग्य, शक्ति अहसास की और चंद्र नंदनी में अभिनय कर चुकी हैं। अभिनेत्री ने बताया कि लुधियाना में थियेटर की शुरुआत की थी, उसके बाद मुंबई पहुंच गई। काफी मेहनत के बाद उन्हें नाटकों में काम करने का मौका मिला। अच्छा काम किया और उसकी बदौलत आज फिल्में मिल रही है। उनका पहला नाटक ‘शक्ति अहसास’ है। अभिनेत्री ने कहा कि मुझे चंडीगढ़ आकर बहुत अच्छा लगता है और जब भी मुझे वक्त मिलता है, तो चंडीगढ़ जरूर आती हूं।
विज्ञापन

फिल्म इंडस्ट्री में महिला के शोषण के बारे में रेखा सिंह मानती है कि ऐसा कुछ नहीं है कि महिलाओं का कोई शारीरिक शोषण होता है। जब तक महिला ना चाहे, तब तक उसे कोई छू भी नहीं सकता। दोनों तरफ से यदि कोई छूट देता है, तभी कोई छेड़छाड़ या शारीरिक शोषण कर सकता है। मैं भी पिछले कई वर्षों से इंडस्ट्री में हूं, लेकिन किसी ने ऐसी हिमाकत नहीं की। सभी लोग सामान्य तौर पर काम करते हैं। यदि आपमें टैलेंट है, तो आप बुलंदियों को छू लोगे। अभिनेत्री कहती है कि उनका सपना है कि वह अमिताभ बच्चन के साथ काम करुं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed