फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   समझौता ब्लास्ट: एनआईए कोर्ट में पेश नहीं हुए पाकिस्तानी गवाह

समझौता ब्लास्ट: एनआईए कोर्ट में पेश नहीं हुए पाकिस्तानी गवाह

Sat, 06 Oct 2018 01:53 AM IST
Updated Sat, 06 Oct 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
समझौता ब्लास्ट: एनआईए कोर्ट में पेश नहीं हुए पाकिस्तानी गवाह
आल सेंटर
विज्ञापन



समझौता ब्लास्ट: एनआईए कोर्ट में पेश नहीं हुए पाकिस्तानी गवाह
- कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 11 अक्तूबर की तारीख मुकर्रर की
- स्वामी असीमानंद समेत सभी आरोपी कोर्ट में प्रत्यक्ष रूप से हुए पेश

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
बहुचर्चित समझौता ब्लास्ट मामले की शुक्रवार को पंचकूला की स्पेशल एनआईए कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट में असीमानंद समेत सभी आरोपी प्रत्यक्ष रूप से पेश हुए। लेकिन बयान दर्ज करवाने के लिए पाकिस्तान से एक भी गवाह कोर्ट में पेश नहीं हुआ। इसी के चलते कोर्ट की कार्यवाही आगे नहीं बढ़ सकी। कोर्ट ने इस मामले में 13 पाकिस्तानी हैं गवाह इस मामले में13 पाकिस्तानी गवाह हैं, जिनकी गवाही होनी बाकी है। वहीं, कोर्ट ने पाकिस्तानी गवाहों के बयान दर्ज करवाने को लेकर पिछले डेढ़ साल से एंबेसी के जरिए गवाहों को कई बार समन जारी किए, लेकिन आज तक पाकिस्तान से कोई गवाह अपनी गवाही देने नहीं पहुंचा।

18 फरवरी 2007 को दिल्ली से चलकर अटारी से पाकिस्तान जाने वाली समझौता एक्सप्रेस में एक विस्फोट हुआ था। इस ट्रेन में विस्फोट चांदनी बाग थाने के तहत सिवाह गांव के दीवाना स्टेशन के पास हुआ था। इस विस्फोट में करीब 68 लोगों को मौत हुई थी। वहीं, 13 लोग घायल हुए थे। इस हादसे में ज्यादातर मारे गए लोग पाकिस्तान के थे। ब्लास्ट के सभी आरोपियों के खिलाफ पंचकूला की एनआईए कोर्ट में केस चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed