फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   चंडीगढ़ की तरह दिखेंगे शहर के 9 राउंड अबाउट

चंडीगढ़ की तरह दिखेंगे शहर के 9 राउंड अबाउट

Sat, 15 Sep 2018 02:24 AM IST
Updated Sat, 15 Sep 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ की तरह दिखेंगे शहर के 9 राउंड अबाउट
2.5 करोड़ की लागत से हो रहा है सौंदर्यीकरण
विज्ञापन

चंडीगढ़ की तरह दिखेंगे शहर के 9 राउंड अबाउट

- 6 प्रवेश द्वार की भी बदल जाएगी नुहार
- बारिश के चलते सौंदर्यीकरण कार्य हो रहा प्रभावित

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। सड़क हादसों के ग्राफ को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने सराहनीय कदम उठाया है। इस दिशा में निगम तेजी से काम कर रहा है। सब कुछ ठीक रहा तो नवंबर अंत तक शहर के नौ राउंड अबाउट के कायाकल्प का कार्य पूरा हो जाएगा। इस कार्य को करीब 2.5 करोड़ रुपये की लागत से पूरा किया जा रहा है। वर्तमान में निगम ने करीब 75 फीसदी काम को पूरा कर लिया है, बाकी के 25 फीसदी कार्य को दो माह के भीतर पूरा करने का दावा किया जा रहा है। इस कार्य के पूरा होने से शहर के अधिकांश चौराहे चंडीगढ़ की तरह ही दिखेंगे, जो यहां आने वाले बाहरी लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे।
शहर के नौ राउंड अबाउट को छोटा किया जा रहा है। इसके पीछे का मुख्य कारण है सड़क हादसों को रोकना और शहर की सुंदरता को बढ़ाना है। अधिकारियों की मानें तो निर्माण कार्य पूरा होने के बाद बिना रुके 70 हजार गाड़ियां गुजर सकेंगी, जबकि अभी ऐसा नहीं है। शहर में वाहनों की संख्या बढ़ने से अधिकांश चौराहों पर जाम की स्थिति बनी रहती है। इस समस्या को खत्म करने के लिए राउंड अबाउट को छोटा किया जा रहा है। इसी के साथ चंडीगढ़ की तर्ज पर अलग से सर्विस लेन को तैयार किया जाएगा। जहां से वाहन बिना रुके निकल सकेंगे। प्रशासन ने सेक्टर-10 के राउंड अबाउट का काफी हद तक काम पूरा कर लिया है।
विज्ञापन


स्थानीय विधायक ने किया था उद्घाटन
पंचकूला विधायक एवं मुख्य सचेतक ज्ञानचंद गुप्ता ने शहर के नौ चौराहों के सौंदर्यीकरण के कार्य का शुभारंभ किया था। उन्होंने कहा कि पंचकूला चंडीगढ़ के पास है और उनका प्रयास है कि जनता के सहयोग से शहर को चंडीगढ़ से बेहतर बनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये चौक हैं शामिल
सौंदर्यीकरण का कार्य सेक्टर-7-8, 17-18 के राउंड अबाउट्स के अलावा सेक्टर-9-10, 15-16, सेक्टर-8-9, 16-17, सेक्टर 4-5, 10-11, सेक्टर-6-7, 8-7, सेक्टर, 11-12, 12-ए, 14 तथा सेक्टर, 1-2, 5-6 का किया जा रहा है।


सड़क हादसों में होगी कमी प्रशासक
शहर के राउंड अबाउट के सौंदर्यीकरण के कार्य को दो माह के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। बारिश के चलते कार्य प्रभावित हो रहा है। सुधारे गये राउंड अबाउट्स पर करीब 70 हजार तक गाड़ियां बिना रुके निकल पाएंगी और सड़क सुरक्षा की दृष्टि से इन सड़क दुर्घटनाओं में 75 प्रतिशत की गिरावट आएगी। इससे सड़क दुर्घटना में हुई मौतों की संख्या को 90 प्रतिशत कम किया जा सकता है। बेहतर परिदृश्य डिजाइनों से यह राउंड अबाउट्स शहर की सुंदरता को भी बढ़ाएंगे। - राजेश जोगपाल, निगम प्रशासक, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed