फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   उपायुक्त ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

उपायुक्त ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

Thu, 13 Sep 2018 01:28 AM IST
Updated Thu, 13 Sep 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
उपायुक्त ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

विज्ञापन
जरूरतमंदों की मदद को हरियाणा सरकार आगे, अब तक बांटे 5 करोड़ 44 लाख 70 हजार रुपये
पंचकूला के उपायुक्त मुकुल कुमार ने दी जानकारी, विभिन्न स्कीमों पर खर्च हुआ पैसा
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। विकास की बयार बहाने में हरियाणा सरकार लगातार कदम बढ़ा रही है। साल 2014 से लेकर अब तक की बात की जाए तो हरियाणा सरकार जिला कल्याण विभाग के माध्यम से विभिन्न स्कीमों में तहत 5 करोड़ 44 लाख 70 हजार रुपये वितरित कर चुकी है। यह जानकारी पंचकूला उपायुक्त मुकुल कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत समाज के सभी वर्गों की विधवाओं को उनकी बेटी की शादी पर 51 हजार तथा अनुसूचित जाति से संबंधित व्यक्ति, जिनका नाम बीपीएल की सूची में दर्ज है, को 41 हजार रुपये व महिला खिलाड़ी की शादी के लिए 31 हजार रुपये तथा अनुसूचित जाति व गैर अनुसूचित जाति, जिनका नाम बीपीएल की सूची में दर्ज नहीं है, को 11 हजार रुपये अनुदान के रूप में सरकार की ओर से जिला कल्याण विभाग के माध्यम से उपलब्ध करवाए जाते हैं। उन्होंने बताया कि योजना के तहत 41 लाभ पात्रों को एक करोड़ 6 लाख 25 हजार रुपये की राशि दी गई। अनुसूचित जाति व विमुक्त जाति के बीपीएल परिवारों को जिनके मकान मरम्मत योग्य हैं, को 50 हजार रुपये देने का प्रावधान है। मुख्यमंत्री सामाजिक समरसता अंतर जातीय विवाह शगुन योजना के तहत 17 लाभपात्रों को 42 लाख 50 हजार रुपये, अनुसूचित जाति लड़का व लड़की द्वारा गैर अनुसूचित जाति के लड़के व लड़की से विवाह करने पर सरकार द्वारा दो लाख 50 हजार रुपये, डा अंबेडकर मेधावी छात्र योजना के तहत 115 लाभपात्रों को 41 लाख 68 हजार रुपये दिए गए। स्कीम के तहत अब तक 17 ग्राम पंचायतों को 7 लाख 50 हजार रुपये की राशि उपलब्ध करवाई जा चुकी है। उन्होंने बताया कि जो पंचायतें अनुसूचित जाति के कल्याणार्थ जैसे छूआछूत दूर करने, गलियों का निर्माण करवाने तथा छात्रों को स्कूल में दाखिला करवाने जैसे उत्कृष्ट कार्य करती हैं तो उस पंचायत को 50 हजार रुपये उत्कृष्ट पंचायत प्रोत्साहन राशि दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed