{"_id":"5b8464fd42c792463a2e5752","slug":"153540325014-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन पर एस्केलेटर से गिरी मां-बेटी, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेशन पर एस्केलेटर से गिरी मां-बेटी, गंभीर
Updated Tue, 28 Aug 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साढ़े तीन वर्षीय बच्ची का पैर एस्केलेटर में फंसा
चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर एस्केलेटर से गिरी मां-बेटी, गंभीर
- साढ़े तीन वर्षीय बच्ची का पैर एस्केलेटर में फंसा
- पंचकूला के सेक्टर-16 सामान्य अस्पताल से बच्ची पीजीआई रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक महिला और उसकी साढ़े तीन साल की बच्ची एस्केलेटर से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना की सूचना जैसे ही स्टेशन सुपरिंटेंडेंट टीपी सिंह और आरपीएफ-जीआरपी के अधिकारियों को लगी वह मौके पर पहुंचे। उन्होंने देर न करते हुए तत्काल एंबुलेंस मंगवाई और मां-बेटी को सेक्टर-16 के अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उनकी गंभीर हालत को देखते हुए दोनों को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। घायल महिला की पहचान सुमन, जबकि बच्ची की सारिका के रूप में हुई है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुमन अपनी बेटी सारिका का हाथ पकड़ कर एस्केलेटर से प्लेटफार्म की तरफ जा रही थी। इसी बीच अचानक सारिका का हाथ सुमन से छूट गया और वह ऊपर से सीधे नीचे गिर गई। बच्ची जैसे ही नीचे गिरी तो उसे सुमन ने बचाने की कोशिश की। लेकिन इसी दौरान उसका भी पैर फिसल गया और वह भी नीचे गिर गई। बच्ची का पैर एस्केलेटर में फंसने से उसे ज्यादा चोट आई है। अधिकारियों ने बताया कि बच्ची का पैर डब्ल्यू हाल के एस्केलेटर में फंसने से उसे ज्यादा चोट आई है।
एस्केलेटर को रोक बच्ची को बचाया
आरपीएफ एएसआई सुरेंद्र सिंह और कांस्टेबल सहिंद्र कुमार ने एस्केलेटर को बंद करके बच्ची के पैर को बाहर निकाला। बच्ची का पैर एस्केलेटर में बुरी तरह फंसा हुआ था, जिसे कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया। इस हादसे से मां के दाहिने हाथ में मामूली चोट आई है, लेकिन हादसे में छोटी बच्ची के बाएं पैर और सिर में गंभीर चोट आई है।