{"_id":"5b54e1004f1c1b3b748b64a0","slug":"153228927615-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासक के सलाहकार के एस्कॉर्ट में तैनात गाड़ी पलटी, दो जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासक के सलाहकार के एस्कॉर्ट में तैनात गाड़ी पलटी, दो जख्मी
Updated Mon, 23 Jul 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशासक के सलाहकार के एस्कॉर्ट में तैनात गाड़ी पलटी, दो जख्मी
- जीएमएसएच में किया भर्ती, एक को दी छुट्टी
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। नेशनल हाइवे से सेक्टर-12/12 ए टर्न के पास चंडीगढ़ प्रशासक के सलाहकार के एस्कार्ट में तैनात गाड़ी असंतुलित होकर पलट गई। गाड़ी पलटने से उसमें सवार इंचार्ज शिव सिंह और ड्राइवर यशवीर जख्मी हो गए। घटना के वक्त गाड़ियों का काफिला सेक्टर-4 के लिए जा रहा था, इसी दौरान यह हादसा हुआ। इस हादसे में घायल हुए दोनों कमांडो को जीएमसीएच-32 में भर्ती कराया गया, जहां एक को यशवीर को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि शिव सिंह उपचाराधीन हैं। घायलों के साथ मौके पर प्रशासक के सलाहकार के साथ-साथ डॉक्टरों की टीम भी मौजूद थी।
दोपहर बाद करीब 3.30 बजे हुए इस हादसे के वक्त वहां से गुजर रहे एक ऑटो को बचाने के चक्कर में यह हादसा हुआ। इस घटना में घायल यशवीर सिंह को मामूली चोटें आई थी, जबकि शिव सिंह के गर्दन और पैर में चोटें आईं, जिनका इलाज चल रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जैसे ही एस्कार्ट की गाड़ी हाइवे से सेक्टर-12/12ए के लिए मुड़ी और टर्न पर अचानक असंतुलित हुई, जिसे नियंत्रित करने की कोशिश के बावजूद पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एस्कॉर्ट में लगी गाड़ी नंबर सीएच 01-जीए-6302 के पलटते ही कुछ लोग बचाने के लिए उधर दौड़े। इसके बाद दोनों घायलों को अस्पताल के लिए ले जाया गया। हालांकि इस मामले की शिकायत किसी थाना में नहीं दी गई।