{"_id":"5b4f9b494f1c1b4f748b5978","slug":"153194375019-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामचंद्र छत्रपति हत्या मामले में दो गवाहों के बयान दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामचंद्र छत्रपति हत्या मामले में दो गवाहों के बयान दर्ज
Updated Thu, 19 Jul 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामचंद्र छत्रपति हत्या मामले में दो गवाहों के बयान दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के खिलाफ पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड मामले में बुधवार को पंचकूला की विशेष सीबीआई अदालत में सुनवाई हुई। इस मामले में दो गवाहों के बयान दर्ज किए गए जबकि मामले की अगली सुनवाई 27 जुलाई को होगी।
पिछली सुनवाई पर बचाव पक्ष के वकील ने कोर्ट से अनुमति मांगते हुए 20 गवाहों की सूची सौंपी थी। हत्या के मामले में अहम गवाह खट्टा सिंह की गवाही पर 20 में से 16 को बुधवार को अदालत में पेश होना था, लेकिन पेश हुए दो गवाहों के बयान दर्ज किए गए। इनमें दिल्ली के यूथ अफेयर एंड स्पोर्ट्स ऑफिसर किरण सोनी के असिस्टेंट अरुण और लुधियाना के टंढारी कला के आरपीएफ पुलिस हुकम चंद के बयान दर्ज किए गए हैं। शेष 16 गवाहों के बयान अगली सुनवाई पर दर्ज होंगे। डेरा प्रमुख राम रहीम वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये कोर्ट में पेश हुए जबकि शेष आरोपी व्यक्तिगत रूप से पेश हुए।