फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   बरसात में कालका-शिमला रेलमार्ग की निगरानी करेंगे 38 गैंगमैन

बरसात में कालका-शिमला रेलमार्ग की निगरानी करेंगे 38 गैंगमैन

Wed, 18 Jul 2018 01:44 AM IST
Updated Wed, 18 Jul 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
बरसात में कालका-शिमला रेलमार्ग की निगरानी करेंगे 38 गैंगमैन
बरसात में कालका-शिमला रेलमार्ग की निगरानी करेंगे 38 गैंगमैन
विज्ञापन


- विश्व धरोहर में शामिल रेलवे ट्रैक पर मलबा गिरने की ट्रेन के चलने से पहले स्टेशन मास्टर को देंगे जानकारी
- गैंगमैन पूरी रेल लाइन सहित दुर्गम और कई मंजिला ऊंचे पुलों का भी ध्यान रखेंगे

सौरभ यादव
कालका। बारिश के मौसम के दौरान विश्व धरोहर में शामिल कालका-शिमला रेल सेक्शन पर पहाड़ों का मलबा गिरना आम बात है। ऐसे में रेलवे की ओर से कालका से शिमला तक टॉय ट्रेन की पटरी पर गश्त करने के लिए करीब 38 गैंगमैन तैनात किए गए हैं, जो कि ट्रैक पर गश्त करते हुए पल-पल की जानकारी देंगे। विभाग के इस कदम से पहाड़ का मलबा ट्रैक पर गिरने के दौरान टॉय ट्रेन के यात्रियों को जंगल के बीच फंसने की समस्या तो दूर होगी ही, साथ ही किसी हादसे से भी बचाव हो सकेगा।
जानकारी के अनुसार बारिश के दौरान कालका-शिमला रेल सेक्शन पर कब कहां और कितना मलबा गिर जाए इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है। अब विभाग ने ट्रैक की सुरक्षा व चेकिंग के लिए गैंगमैन तैनात कर दिए हैं, जोकि पूरी रेल लाइन सहित दुर्गम एवं कई मंजिला ऊंचे पुलों का भी ध्यान रखेंगे।
विज्ञापन


टॉय ट्रेन को पहले ही रोक दिया जाएगा
विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि कालका से शिमला तक करीब 19 स्टेशन बने हुए हैं और हर स्टेशन से दो-दो गैंगमैन एक-दूसरे की तरफ चलते हुए गश्त करेंगे। इसके अलावा ट्रैक पर लगाए गए तीन दर्जन से ज्यादा गैंगमैन पहाड़ का मलबा गिरने की जानकारी गाड़ी चलने से पहले ही स्टेशन मास्टर को देंगेे। इससे पहाड़ का मलबा गिरने के दौरान टॉय ट्रेन को पहले ही किसी स्टेशन पर रोक दिया जाएगा, जिससे यात्री जंगल के बीच रास्ते में फंसने से बच सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


2012 में बड़ोग स्टेशन के नजदीक गिरा था मलबा
रेलवे सूत्रों की माने तो कालका-शिमला रेल सेक्शन पर 2012 में बड़ोग रेलवे स्टेशन के नजदीक गिरे मलबे की जानकारी गैंगमैन ने ही दी थी, जिससे तीन टॉय ट्रेन को स्टेशन पर ही रोक लिया गया था।


कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर सुरक्षा के मद्देनजर मानसून पेट्रोलिंग के लिए गैंगमैन तैनात कर दिए गए। ताकि लोगों को सफर के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। - सीनियर डीसीएम अम्बाला, प्रवीण गौड़ दिवेद्वी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed