फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   वर्षा से बचने के लिए शैड में लिया आसरा,शैड के पोल से करंट लगने से युवक की मौत

वर्षा से बचने के लिए शैड में लिया आसरा,शैड के पोल से करंट लगने से युवक की मौत

Fri, 13 Jul 2018 01:44 AM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
वर्षा से बचने के लिए शैड में लिया आसरा,शैड के पोल से करंट लगने से युवक की मौत
शेड के पोल में करंट लगने से युवक की मौत
विज्ञापन

बारिश से बचने के लिए शेड में लिया था आसरा
अमर उजाला ब्यूरो
पिंजौर। बारिश से बचने के लिए एक युवक पंचकूला-पिंजौर हाइवे के किनारे स्थित रेस्टोरेंट में गया, लेकिन रेस्टोरेंट के शेड के पोल में करंट लगने से उसकी मौत हो गई। घटना पंचकूला-पिंजौर मार्ग पर स्थित गांव रामपुर सियडी के पास की है।

घटना में मोटरसाइकिल एजेंसी में काम करने वाले एक युवक विकास (26) निवासी गांव जल्लाह की मौत हो गई। प्रेम ऑटो एजेंसी के मालिक राज ने बताया कि जब कभी एजेंसी में बाइक की कमी हो जाती है तो पंचकूला एजेंसी से बाइक मंगवाते हैं। वीरवार को भी एजेंसी में बाइक की कमी होने के कारण उसने पंचकूला एजेंसी से बाइक मंगवाने के लिए एजेंसी में काम कर रहे वर्कर विकास, राकेश, सन्नी और जाहिद को भेजा। राज ने बताया कि पंचकूला से बाइक लाते हुए जब वे गांव रामपुर सियडी के समीप पहुंचे तो बारिश शुरू हो गई। बरसात से बचने के लिए वे हाइवे किनारे बने रेस्टोरेंट में चले गए। राज ने बताया कि वे रेस्टोरेंट के शेड में खड़े थे कि अचानक शेड के पोल से विकास का हाथ लग गया। हाथ पोल से लगते ही उसे करंट का जोरदार झटका लगा। करंट इतना ज्यादा था कि विकास बेसुध हो गया। विकास को उसके साथियों की ओर से सेक्टर 6 के अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed