फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   फिर कंप्यूटर टीचर्स पर वाटर कैनन का इस्तेमाल, पांच घायल

फिर कंप्यूटर टीचर्स पर वाटर कैनन का इस्तेमाल, पांच घायल

Wed, 11 Jul 2018 01:33 AM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
फिर कंप्यूटर टीचर्स पर वाटर कैनन का इस्तेमाल, पांच घायल
कंप्यूटर टीचर्स पर फिर वाटर कैनन का इस्तेमाल, पांच घायल
विज्ञापन


- 17 जुलाई का दिया अल्टीमेटम, फिर करेंगे आंदोलन, बेला विस्टा चौक पर टीचर्स, लैब सहायकों और पुलिस के बीच बना रहा गतिरोध
- कंप्यूटर टीचर्स और लैब सहायकों के प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा विभाग के निदेशक से की मुलाकात

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे कंप्यूटर टीचर्स और लैब सहायकों पर एक बार फिर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया। इसमें कुछ सदस्य चोटिल भी हुए, जिन्हें एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। दरअसल, अपनी मांगें पूरी नहीं होने पर शिक्षा सदन के घेराव को निकले कंप्यूटर टीचर्स और लैब सहायकों को पुलिस ने हैफेड के पास ही बैरिकेड्स लगाकर रोक दिया। करीब पौने घंटे तक विरोध दर्ज करवाने के बाद भी जब कंप्यूटर टीचर्स और लैब सहायकों को शिक्षा सदन की तरफ जाने का मौका नहीं मिला तो उन्होंने रास्ता बदल दिया और काफी देर तक बेला विस्टा चौक पर भी डटे रहे। आखिरकार, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को वहां से भी हटा दिया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है अगर उनकी मांगें 17 जुलाई तक नहीं मानी गई तो विरोध प्रदर्शन को और तेज किया जाएगा।
दोपहर बाद हैफेड ग्राउंड से शिक्षा सदन का घेराव करने के लिए जैसे ही प्रदर्शनकारी निकले, पुलिस ने हैफेड चौराहे के पास बैरिकेड्स लगा दिए। करीब आधे घंटे तक विरोध दर्ज करा रहे प्रदर्शनकारियों पर लगातार पानी की बौछारें होती रही। लेकिन पुरुष और महिला सदस्य भी वही डटकर विरोध दर्ज करवाते रहे। इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी और अपनी मांगें पूरी होने तक विरोध जारी रखने की बात कही गई। वाटर कैनन के इस्तेमाल से घायल सदस्यों को अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद सभी प्रदर्शनकारियों ने रास्ता बदलते हुए शिक्षा सदन की ओर से कूच किया। पुलिस ने रास्ते में भी उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन नहीं रुके। आखिरकार, बेला विस्टा चौक पर कंप्यूटर टीचर्स, लैब सहायकों और पुलिस के बीच गतिरोध की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन


उपायुक्त से नहीं हो सकी बातचीत, मिली मायूसी
सड़क पर हुए हंगामे के बाद उपायुक्त ने प्रदर्शनकारियों को बातचीत के लिए बुलाया। भारी संख्या में प्रदर्शनकारियों ने उपायुक्त कार्यालय की ओर रुख कर लिया, जिन्हें रोकने के लिए पुलिस ने एक बार फिर कोशिश की। हालांकि वहां भी मायूसी मिली और बगैर बातचीत लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों पक्षों के बीच मामले को उलझाया, वेतन वृद्धि पर नहीं बनी बात
वेतन वृद्धि की मांग को लेकर कंप्यूटर टीचर्स और लैब सहायकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा विभाग के निदेशक से मुलाकात की। लेकिन निदेशक ने एक बार फिर सरकार पर इस मसले को थोपते हुए पल्ला झाड़ लिया। शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष बलराम धीमान ने कहा कि एक तरफ विभाग, सरकार के फैसले का इंतजार कर रही है तो दूसरी तरफ सरकार की तरफ से शिक्षा विभाग को निर्देश जारी करने की बात कही जा रही है। धीमान ने आरोप लगाया कि इस मामलेे को दोनों पक्षों के बीच उलझाया जा रहा है।


नहीं हुई वेतन वृद्धि तो 18 को करेंगे आंदोलन
लैब सहायक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र प्योंत ने कहा कि अगर 17 जुलाई तक उनके वेतन वृद्धि संबंधी आदेश जारी नहीं किए गए तो 18 जुलाई को पूरे प्रदेश के कंप्यूटर टीचर्स और लैब सहायक आंदोलन के जरिये सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed