फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Jets Academy secures victory in penalty shootout

Chandigarh News: पेनल्टी शूटआउट में जेट्स एकेडमी ने दर्ज की जीत

Mon, 02 Nov 2026 01:21 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Jets Academy secures victory in penalty shootout
सीनियर पुरुष वर्ग में केबी क्लब और केबी एकेडमी का मुकाबला ड्रॉ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। सेक्टर-10 स्थित स्केटिंग रिंक में खेली जा रही 48वीं चंडीगढ़ स्टेट रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में जेट्स एकेडमी ने सीनियर पुरुष इनलाइन हॉकी वर्ग में पेनल्टी शूटआउट के जरिए जीत दर्ज की। जेट्स एकेडमी ने रोलर जेट्स को 4-2 से हराया। निर्धारित समय और अतिरिक्त समय तक दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर थीं। इसके बाद पेनल्टी शूटआउट में जेट्स एकेडमी ने बाजी मारी।
सब-जूनियर लड़कियों के इनलाइन हॉकी वर्ग में भी जेट्स एकेडमी का प्रदर्शन शानदार रहा। निर्धारित समय तक जेट्स एकेडमी और रोलर जेट्स का मुकाबला 2-2 से बराबर रहा। पेनल्टी शूटआउट में जेट्स एकेडमी ने 3-2 से जीत हासिल की। वहीं, जूनियर लड़कों की रोलर हॉकी वर्ग में केबी क्लब और केबी एकेडमी के बीच मुकाबला गोलरहित ड्रॉ रहा। दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं। सीनियर पुरुष रोलर हॉकी वर्ग में भी केबी क्लब और केबी एकेडमी के बीच मुकाबला 2-2 से बराबरी पर समाप्त हुआ।
विज्ञापन

चंडीगढ़ रोलर स्केटिंग एसोसिएशन (सीआरएसए) की ओर से आयोजित इस चैंपियनशिप के मुकाबले सेक्टर-10 स्केटिंग रिंक में खेले जा रहे हैं। सीआरएसए के महासचिव हरप्रीत सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता बंगलूरू में 5 से 15 दिसंबर तक होने वाली 64वीं राष्ट्रीय रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ियों के चयन का आधार भी बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed